मई,7,2024
spot_img

मुजफ्फरपुर SBI में घुसकर दिनदहाड़े पौने सात लाख की लूट, फायरिंग करते भाग गए अपराधी, लोगों ने दिखाई दिलेरी

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर बैंक में घुसकर दिनदहाड़े पौने सात लाख लूटकर अपराधी फायरिंग करते फरार हो गए। वारदात गुरुवार को मध्यान्ह बारह बजे के करीब हुई है जब भारतीय स्‍टेट बैंक की रेपुरा बाजार शाखा में घुसे छह अपराधियों ने हथियार के दम पर करीब पौने सात लाख रुपए यानी 6.80 लाख लूट लिए।

 

जानकारी के अनुसार, अपराधी लोगों की आंखों के सामने से हथियार लहराते और फायरिंग करते फरार हो गए। सभी अपराधी दो बाइक पर आए थे। उन्‍होंने मास्‍क और हेलमेट पहन रखा था। बैंक में लूट की इस वारदात की जानकारी तुरंत आसपास के लोगों को हो गई थी।

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट और बेनीबाद के ग्रामीणों सुनिए...कीजिए 112 पर फोन 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

लोगों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन उनके हाथ में असलहे देखकर रुक गए। लोग एक दीवार की ओट में खड़े होकर लुटेरों को ललकारने लगे लेकिन लुटेरे असलहे लहराते हुए और फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो में लुटेरे बैंक के बाहर असलहे लहराते नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट और बेनीबाद के ग्रामीणों सुनिए...कीजिए 112 पर फोन 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

 

घटना की जानकारी पर एसडीपीओ सरैया, सरिया थाना और डीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंची है। बैंक में लगातार छानबीन की जा रही है। पुलिस ने सरैया और उसके आसपास के तमाम इलाकों को सील कर दिया है। चेकिंग अभियान जारी है।

 

एसडीपीओ रंजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बैंक कर्मियों से जानकारी लेने के बाद बताया कि कैश काउंटर से 6.80 लाख रुपए लूटे गए हैं। बैंक अधिकारियों और वारदात के वक्‍त बैंक में मौजूद एक दर्जन से अधिक ग्राहकों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट और बेनीबाद के ग्रामीणों सुनिए...कीजिए 112 पर फोन 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें