spot_img

रविवार को छापा, सोमवार को हंगामा, प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement -

रविवार को छापा, सोमवार को हंगामा, प्रदर्शन आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी थाना क्षेत्र के हुर्राही गांव में रविवार को पुलिस छापेमारी के दौरान एक आम के बगीचे से बरामद हुई शराब मामले में गांव के ही प्रमोद यादव व रामउदगार यादव के विरुद्ध केस दर्ज होने के विरोध में ग्रामीणों ने अगले दिन विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने एक ग्रामीण की सूचना पर प्रमोद यादव के घर में भी छापेमारी की थी लेकिन घर से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस घटना का जमकर विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही अरुण यादव व सोभित राम ने साजिश रचकर प्रमोद यादव व रामउदगार यादव को फंसाने की कोशिश की। इससे पहले भी इस तरह की असामाजिक गतिविधि हो चुकी है। दरअसल पहले से ही दोनों पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर गहरा विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर थाने में पहले से केस भी दर्ज है।

- Advertisement -

रविवार को छापा, सोमवार को हंगामा, प्रदर्शन

- Advertisement -

इससे पूर्व भी पीड़ित पक्ष के घर मे आग लगा दी गई।दोनों पक्षों में पूर्व से चल रहे आपसी विवाद को लेकर बार बार गांव में छापेमारी व पुलिस कार्रवाई से दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण प्रह्लाद यादव रामपुकार यादव आशा देवी विशुन मंडल लक्ष्मण यादव पुकारी देवीसिया देवी बसो देवी संगीता देवी व माधुरी मंडल सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि अरुण यादव ने पहले पुलिस पुलिस को सूचना दी कि प्रमोद यादव अपने घर मे शराब रखकर कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस नेप्रमोद यादव के घर मे छापेमारी की लेकिन घर से कुछ बरामद नहीं हुआ है। फिर पुलिस को सूचना दी गई कि गांव के पास वाले आम के बगीचे में पुआल में शराब रखा हुआ है। पुलिस ने वहां से शराब बरामद की और सूचनादेने वाले के कहने पर प्रमोद यादव व रामउदगार को केस में आरोपी बना दिया। इस घटना से नाराज लोगों का कहना है कि दोनों आरोपी निर्दोष है जिसे आपसी रंजिश के तहत फंसाया गया है। इस संबंध में लोगों ने एकसामूहिक आवेदन लिखकर बेनीपट्टी एसडीपीओ को भेजने की बात कही है और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस बाबत बेनीपट्टी एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। जांचोंउपरांत मामला साफ हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब 15 अगस्त से रात 11 बजे तक मिलेगी ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा, जानें...

Bihar Education: बिहार के सरकारी स्कूली छात्रों को अब रात 11 बजे तक ऑनलाइन शैक्षणिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेस' पहल की घोषणा की है, जिस#BiharEducation,#OnlineClasses,#SamratChoudhary

बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट! अब 2027 में ही होंगे चुनाव, जानिए क्यों- खिंच सकती हैं चुनाव की बाकी तैयारियां ‘ एक साल...

Bihar Panchayat Election: बिहार में पंचायत चुनाव 2027 तक टलने की आशंका बढ़ गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की परिसीमन तैयारियों में ही 6 महीने लगेंगे, जिसके बाद अन्य प्रक्रियाओं में भी लंबा स#BiharPanchayatElection,#BiharNews,#PanchayatChunav

Bihar Goat Farming बकरी पालकों की किस्मत बदलेगी! अब सुधा बेचेगा बिहार में बकरी का दूध | पशुपालन निदेशालय और The Goat Trust के...

Bihar Goat Farming: बिहार में बकरीपालकों के लिए बड़ी खबर है! सरकार ने The Goat Trust के साथ मिलकर बकरी के दूध को सुधा ब्रांड के जरिए बाजार तक पहुंचाने की योजना बनाई है, जिससे उनकी#BiharGoatFarming,#SudhaMilk,#BiharRuralEconomy

दरभंगा के सिंहवाड़ा में गूंजा ‘भारत माता की जय’! BJP नेता – 20 सूत्री अध्यक्ष भोला राय की तिरंगा यात्रा में उमड़े सैकड़ों लोग!...

Darbhanga Tiranga Yatra: दरभंगा के सिंहवाड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला राय के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया, देशभक्ति का संदे#DarbhangaNews,#TirangaYatra,#BiharBJP