spot_img

ठंड से लड़ेगा, बचेगा Darbhanga,146 जगहों पर जलेंगी 10463 kg लकड़ी

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

दरभंगा में ठंड से बचाव के लिए अलाव और कंबल वितरण की व्यवस्था

दरभंगा, 06 जनवरी। बढ़ती ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन, दरभंगा ने व्यापक कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अलाव और कंबल वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -

अलाव जलाने की व्यवस्था

शीतलहर के प्रकोप से राहत देने के लिए जिले के 146 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। संबंधित प्रखंडों में अंचल अधिकारियों के माध्यम से यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

- Advertisement -

प्रखंडवार अलाव के स्थान:

  • दरभंगा नगर निगम: 40 स्थान
  • दरभंगा प्रखंड: 07 स्थान
  • बहादुरपुर: 03 स्थान
  • हायाघाट: 08 स्थान
  • हनुमाननगर: 14 स्थान
  • बहेड़ी: 04 स्थान
  • सिंहवाड़ा: 05 स्थान
  • जाले: 05 स्थान
  • केवटी: 06 स्थान
  • मनीगाछी: 06 स्थान
  • तारडीह: 06 स्थान
  • बेनीपुर: 06 स्थान
  • अलीनगर: 03 स्थान
  • बिरौल: 06 स्थान
  • किरतपुर: 05 स्थान
  • घनश्यामपुर: 04 स्थान
  • गौड़ाबौराम: 08 स्थान
  • कुशेश्वरस्थान पूर्वी: 05 स्थान
यह भी पढ़ें:  जनकवि बाबा नागार्जुन के घर मातम, 71 साल की बहू का निधन; दरभंगा समेत पूरा साहित्य जगत सदमे में, जानिए

वित्तीय प्रबंध

  • अलाव जलाने के लिए अब तक ₹8 लाख की राशि आवंटित की गई है।
  • आपदा प्रबंधन विभाग ने ₹6,24,800 की राशि 18 अंचल अधिकारियों को उपवंटित की।
  • बड़े प्रखंडों को ₹55,000, जबकि छोटे प्रखंडों को ₹18,000 तक की राशि दी गई।
  • अब तक 10,463 किग्रा लकड़ी का वितरण किया गया है।
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दर्दनाक मौत: बच्ची को बाइक ने रौंदा, भीड़ का फूटा गुस्सा, चालक को धर दबोचा, जमकर पीटा

कंबल वितरण

  • शीतलहर से गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए 1311 कंबलों का वितरण किया गया है।
  • प्रतिदिन गरीबी रेखा से नीचे के व्यक्तियों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। ठंड से बचाव के लिए सभी स्तरों पर कार्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

- Advertisement -

दरभंगा प्रशासन के इस प्रयास से समाज के वंचित वर्गों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में ₹1,72,00,000 करोड़ का महाघोटाला! शेयर बाजार के नाम पर टाइल्स कारोबारी से करोड़ों की ठगी, जानिए कैसे बनाया अपना साइबर शिकार

Bihar Fraud: पटना में शेयर बाजार में निवेश के बड़े मुनाफे का लालच देकर एक टाइल्स कारोबारी से 1.72 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू#BiharFraud,#PatnaCrime,#InvestmentScam

भागलपुर वालों का सपना! 432 करोड़, 931 Acres के एयरपोर्ट पर आया बड़ा अपडेट, मिलेगी…

Bihar Airport: भागलपुर में हवाई यात्रा का सपना जल्द पूरा होगा। सुल्तानगंज में प्रस्तावित अजगैबीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए भू-तकनीकी जांच का टेंडर जारी किया गया है।#BiharNews,#BhagalpurAirport,#GreenfieldAirport

बिहार में मौसम ने बदला मिजाज! कहीं झुलसा देने वाली गर्मी तो कहीं मूसलाधार, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण लू का अलर्ट है तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी। जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत और कहां होगी मूसलाधार ब#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation