पटना, देशज टाइम्स संवाद। भारतीय मित्र पार्टी के स्थानीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक अहम बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न मुददों पर चर्चा की गई। इसमें सबसे अहम पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी के पदों में कुछ फेर बदल का निर्णय लिया। जिस के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास पासवान को हटाकर अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं, मधुबनी जिला अध्यक्ष ललित कमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा यह फेरबदल लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत कुमार ने कहा कि पार्टी को अधिक से अधिक नौजवानों को टिकट देगी। साथ ही महिलाओं, दिव्यांगों, रिटायर कर्मचारियों को पार्टी तर्जी देगी। बैठक में महिला सेल की अध्यक्ष बीना देवी,उपाध्यक्ष रामजतन महतो,राष्ट्रीय सचिव विमल कुमार यादव,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार तिवारी,राष्ट्रीय सचिव लव कुमार सिंह,रवि कुमार, ब्रिज बिहारी लाल उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.