मई,7,2024
spot_img

सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए 14 दिनों तक अखंड तपस्या कर ईश्वर से प्रार्थना करतीं हैं मिथिला की नवविवाहिता

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। मिथिलांचल में नवविवाहिता का महापर्व पंचमी बुधवार से आरंभ हो गया। इस पर्व में नियम निष्ठा का विशेष महत्व है। आज से ही नवविवाहिता 15 दिनों तक ससुराल का ही अन्न ग्रहण करेगी। इस पर्व को मनाने के लिए नवविवाहिता के ससुराल से ही सभी समान आते है।

 

 

नव विवाहिता के ससुराल से पर्व के सभी सामान सहित खाने के सामान भी आए है। व्रती 15 दिनों तक नीचे में ही सोती है और ससुराल से आए अरबा भोजन ही ग्रहण करती है। व्रती झाड़ू आदि नहीं छूती है, और प्रतिदिन संध्या पहर अपने अन्य नव विवाहिता व गांव की सखियों संग पहर फूल लोढने जाती है।

 

यह भी पढ़ें:  Jhanjharpur Lok Sabha Seat @7May | पुल नहीं, वोट नहीं..., Jhanjharpur के मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार

 

यह बहुत ही मनभावन होता है और सभी अंत में फूल लोढने के बाद मंदिर पर नवविवाहिता जमा होती है।जहां फूल डाला सजाया जाता है। लोगों को यह पर्व बड़ा ही सुलभ लगता हो लेकिन यह व्रत बहुत कठिन है। क्योंकि पूरी नियम निष्ठा से यह व्रत किया जाता है। घंटों भर पूजा के समय बैठना पड़ता है। तथा महिलाएं जुट कर गीत गाती है।

यह भी पढ़ें:  Voting LIVE Updates Jhanjharpur @7May | वोट बहिष्कार के बाद अब EVM Serial Number उल्टा करने पर हंगामा, रूका मतदान

 

 

इस पूजा में माता गौड़ी की बासी फूल से ही पूजा की जाती है। पंचमी के प्रथम दिन पहले गौरी की फिर नाग नागिन,विषहारा की पूजा होती है। उसके बाद चनाय का पूजा होता है अपने पति के लंबी आयु,मायका और ससुराल की खुशियों के लिए यह व्रत मुख्य रूप से किया जाता है। इस पर्व में पंडित भी महिला ही रहती है।

 

यह भी पढ़ें:  Jhanjharpur Lok Sabha Seat @7May | पुल नहीं, वोट नहीं..., Jhanjharpur के मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार

 

कथा भी महिला पंडित के द्वारा ही सुनाया जाता है और पूजा भी उन्हीं के द्वारा कराया जाता है। कहा जाता है कि जो महिला रोज इस बीनी को पढ़ती है उसे हर प्रकार की सुख संप्रदा और परिवार हंसी खुशी से बितता है इसमें पांच बीनी होता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें