मई,5,2024
spot_img

” 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के समय से ही लगातार OBC के साथ धोखाधड़ी की जा रही है… ” NEET परीक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। नीट परीक्षा में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के तत्वावधान में रैली प्रदर्शन किया गया। स्टेशन चोक से समाहरणालय तक निकले रैली की अध्यक्षता विजय ठाकुर ने किया। समाहरणालय पर मोर्चा के सदस्यों ने आरक्षण की मांग को लेकर नारेबाजी की।

राजकुमार यादव ने कहा

मोर्चा के जिला संयोजक राजकुमार यादव ने कहा कि नीट परीक्षा में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रशासनिक आदेश जब तक नहीं निकाला जाता है, और पिछड़े वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित नहीं कर दी जाती। तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। राजेश कुमार मंडल ने कहा कि ओबीसी के अनुपात में प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व (आरक्षण) लागू करने की मांग मोर्चा करता है।

…ओबीसी के साथ धोखाधड़ी

समाजसेवी राम सुदिष्ट यादव ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के समय से ही लगातार ओबीसी के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। 1931 की जनगणना के अनुसार देश में ओबीसी 52 प्रतिशत हैं। फिर भी प्रत्येक क्षेत्र में सही प्रतिनिधित्व अब तक नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| राम चौक पर ट्रांसफार्मर की धधकी आग, अगल-बगल की 10 दुकानें राख

कार्यक्रम को रंजीत कुमार सदाय,सुरेंद्र चोधरी,सुधीर चैधरी, सुमन ठाकुर, किशुन देव कुशवाहा, सुमन कुमार ठाकुर,पवन यादव, रामकुमार यादव,प्रवीण यादव,राजकुमार सदाय,रंजीत कुमार पासवान,कमलेश पासवान,पुनीता मंडल,ललिता कुमारी,कविता पासवान, विनोद सदाय प्रहलाद कुमार गोविंद नाथ राम, हरिशंकर कुमार राम,प्रकाश राम, विजय राम, गंगाराम, धर्मवीर प्रसाद सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें