spot_img

Darbhanga News: Covid-19 को देखते DM Dr. Thiyagrajan SM का स्वतंत्रता दिवस को लेकर ख़ास निर्देश, जानिए किन चीजों का करना होगा पालन, क्या है हिदायत

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

रभंगा। सरकार के विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर 15 अगस्त के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने शुक्रवार को आदेश जारी कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

- Advertisement -

जारी आदेश के आलोक में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह, 2021 में आम जनता को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मुख्य समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

आदेश के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले को आमंत्रण ई-कार्ड के माध्यम से भेजा जाएगा। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सामाजिक दूरी कायम रखने के संबंध में गृह विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जवानों की टुकड़ी एवं संख्या का निर्धारण किया गया है तथा बच्चों से संबंधित एन.सी.सी एवं स्काउट को पैरेड में शामिल नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा की बेटी ने रचा इतिहास! पहले ही प्रयास में BPSC में 10वीं रैंक, जानें सफलता का राज
Darbhanga News DM Dr. Thiyagrajan SM's special instructions regarding Independence Day, know what things have to be followed, what is the instruction
Darbhanga News DM Dr. Thiyagrajan SM’s special instructions regarding Independence Day, know what things have to be followed, what is the instruction. | Deshaj Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में समारोह स्थल पर आगन्तुकों के वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था की जा रही है। (Darbhanga News) स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर महादलित टोला में स्थानीय पदाधिकारी भाग लेंगे तथा बुजुर्ग महादलित सदस्य के द्वारा ही झंडोत्तोलन किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात: झोपड़ी में सो रही 75 साल की बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मछिया देवी की झोपड़ी में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप और#MuzaffarpurCrime,#BiharPolice,#LawAndOrder

बिहार के स्कूल-कॉलेजों में अब योग की होगी क्लास! CM सम्राट का निशांत के अनुरोध पर बड़ा ऐलान |पाठ्यक्रम में होगा शामिल

Bihar Yoga Curriculum: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि अगले साल से स्कूल-कॉलेजों में योग पढ़ाया जाएगा। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की मांग पर लिया गया ह#BiharYoga,#SamratChoudhary,#WorldYogaDay

तेज प्रताप यादव का भावुक पोस्ट: पिता लालू के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश!

Bihar Tej Pratap Yadav: फादर्स डे पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लिए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने पिता को 'अनमोल छाया' और परिवार की सबसे बड़ी शक्ति बत#TejPratapYadav,#LaluPrasadYadav,#FathersDay

धधका मधुबनी: जमीन विवाद में झुलसे बुजुर्ग की मौत, गांव बना छावनी, 6 पुलिसकर्मी निलंबित!

Bihar Madhubani News: मधुबनी के बेनीपट्टी में जमीन दखल-दहानी के दौरान एक बुजुर्ग झुलस गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव है और 6 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए ह#BiharNews,#MadhubaniPolice,#LandDispute