spot_img

Darbhanga News: अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र कुमार ने कहा, पिछले सालों में त्योहारों पर घटित घटनाओं को देखते दरभंगा को उपल्बध कराई जा रही विशेष पुलिस बल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

रभंगा। मोहर्रम एवं श्रावणी पूजा के साथ-साथ आगामी त्याहारों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर गृह विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन सख्ती से कराने को लेकर मुख्य सचिव, बिहार श्री त्रिपुरारी शरण की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जिसमें बिहार सरकार के विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, अपर पुलिस महानिदेशक (निगरानी), अपर पुलिस महानिदेशक (विधि), सभी प्रमण्डलीय आयुक्त, सभी पुलिस महानिरीक्षक, सभी पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

- Advertisement -

बैठक को सम्बोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार सरकार चैतन्य प्रसाद ने कहा कि कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव को लेकर गृह विभाग, बिहार सरकार द्वारा 04 अगस्त 2021 को जारी गाइड लाइन में स्पष्ट कहा गया है कि सभी धार्मिक स्थल बन्द रहेंगे तथा सभी प्रकार के धार्मिक, सामजिक, सास्कृतिक एवं मनोरंजन से संबंधित आयोजन प्रतिबंधित रहेगा और यह आदेश 25 अगस्त तक के लिए जारी है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: दरभंगा को मिली नई 'लेडी सिंघम', एसपी साक्षी कुमारी करेंगी ये 5 बड़े काम!

इसलिए मंदिर, मस्जिद, चर्च एवं गुरूद्वारा सहित सभी धार्मिक स्थल बन्द रहेंगे। यहाँ तक की कोई जुलूस या प्रर्दशन का आयोजन नहीं किया जाएगा। बैठक में सभी जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को जिला, अनुमण्डल एवं थाना स्तर पर शांति समिति का बैठक आयोजित कर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, मोहर्रम समिति एवं पूजा समिति को इस तथ्य से अवगत करा देने का निर्देश दिया गया।

जितेन्द्र कुमार ने कहा

अपर पुलिस महानिदेशक (निगरानी) श्री जितेन्द्र कुमार ने विगत वर्षों में त्योहार के अवसर पर घटित घटनाओं से अवगत कराते हुए उन स्थलों पर संबंधित जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को विशेष एहितियात बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पटना, भागलपुर, जमुई, सिवान और दरभंगा को विशेष बल उपलब्ध करायी जा रही है।

अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र कुमार ने कहा, पिछले सालों में त्योहारों पर घटित घटनाओं को देखते दरभंगा को उपल्बध कराई जा रही विशेष पुलिस बल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट | Deshaj Times
अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र कुमार ने कहा, पिछले सालों में त्योहारों पर घटित घटनाओं को देखते दरभंगा को उपल्बध कराई जा रही विशेष पुलिस बल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट | Deshaj Times

पंचायत चुनाव में दो समुदाय के उम्मीदवारों के खड़े होने पर धर्म एवं जाति के आधार पर मत प्राप्त करने के उद्देश्य से भी इन अवसरों पर समुदाय विशेष के प्रतिनिधि द्वारा विवाद उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है। इसलिए स्थानीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के माध्यम से आसूचना का संकलन करते रहने की आवश्यकता है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग ने कहा कि कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार कोई जुलूस नहीं निकलेगा, कोई शस्त्र प्रर्दशन नहीं होगा, सार्वजनिक स्थलों पर प्रसाद का वितरण नहीं किया जाएगा । विकास आयुक्त,बिहार सरकार आमिर सुबहानी ने कहा कि मुर्हरम पर्व शिया एवं सुन्नी समुदाय द्वारा अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। शिया समुदाय द्वारा मातम किया जाता है, जबकि सुन्नी समुदाय द्वारा ताजिया निकाला जाता है।

यह भी पढ़ें:  अलीनगर और गौड़ाबौराम में जल्द होगा छात्रावास का निर्माण |जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा - मोदी के 12 साल ' गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा, वंचित वर्गों के नाम '

उन्होंने शिया समुदाय के विशेष क्षेत्र से अवगत करते हुए संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षक को उक्त स्थलों के प्रतिनिधि से बात कर उन्हें गाइड लाइन से अवगत करा देने को कहा। दरभंगा से प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक-सह-नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद के द्वारा बताया गया कि जिला शांति समिति की बैठक कर ली गयी है तथा थाना स्तर से भी सभी कमिटी को कोविड-19 से बचाव व सुरक्षा के लिए जारी गाइड लाइन से अवगत करा दिया गया है।

डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा

शहरी क्षेत्र में कुछ मंदिर खुला पाया गया था, जिन्हें चिन्ह्ति कर उनके संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जानकारी देते हुए कहा कि 16 अगस्त को जिला शांति समिति की बैठक कर ली गयी है तथा शहरी क्षेत्र के खुले पाये गये मंदिरों के संचालकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। ताजिया के लिए जुलूस निकालने हेतु लाइसेंस निर्गत करने पर सख्त मनाही की गयी है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा की बेटी ने रचा इतिहास! पहले ही प्रयास में BPSC में 10वीं रैंक, जानें सफलता का राज
अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र कुमार ने कहा, पिछले सालों में त्योहारों पर घटित घटनाओं को देखते दरभंगा को उपल्बध कराई जा रही विशेष पुलिस बल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट | Deshaj Times
अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र कुमार ने कहा, पिछले सालों में त्योहारों पर घटित घटनाओं को देखते दरभंगा को उपल्बध कराई जा रही विशेष पुलिस बल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट | Deshaj Times

समाचार के माध्यम से भी कोविड 19 के लिए जारी गाईडलाइन से सभी को अवगत करा दिया गया है। मुख्य सचिव, बिहार श्री त्रिपुरारी शरण ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला स्तर पर लगातार आसूचना का संग्रहण किया जाता रहें तथा धार्मिक कमिटियों एवं सामाज के स्थानीय प्रतिनिधियों से संवाद बनाये रखा जाए।

सभी जिले में शांति समिति की बैठक कर ली जाए तथा मुर्हरम एवं आगामी पर्व के अवसर पर पूरी एहतियात बरती जाए। कभी-कभी छोटी सी घटना बड़ी घटना का रूप ले लेती है और ऐसी अप्रिय घटना से सामाज भी बदनाम होता है। इसलिए आसूचना प्राप्त करते रहना सबसे ज्यादा जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के द्वारा दिये गये फीडबैक से ऐसा लगता है कि कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं होगी और मुर्हरम सहित सभी त्योहार शांति पूर्वक भाईचारे के साथ मनायी जाएगी।

दरभंगा से आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, दरभंगा क्षेत्र श्री अजिताभ कुमार, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम व प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अशोक प्रसाद बैठक में ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र कुमार ने कहा, पिछले सालों में त्योहारों पर घटित घटनाओं को देखते दरभंगा को उपल्बध कराई जा रही विशेष पुलिस बल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट | Deshaj Times
अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र कुमार ने कहा, पिछले सालों में त्योहारों पर घटित घटनाओं को देखते दरभंगा को उपल्बध कराई जा रही विशेष पुलिस बल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट | Deshaj Times

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात: झोपड़ी में सो रही 75 साल की बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मछिया देवी की झोपड़ी में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप और#MuzaffarpurCrime,#BiharPolice,#LawAndOrder

बिहार के स्कूल-कॉलेजों में अब योग की होगी क्लास! CM सम्राट का निशांत के अनुरोध पर बड़ा ऐलान |पाठ्यक्रम में होगा शामिल

Bihar Yoga Curriculum: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि अगले साल से स्कूल-कॉलेजों में योग पढ़ाया जाएगा। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की मांग पर लिया गया ह#BiharYoga,#SamratChoudhary,#WorldYogaDay

तेज प्रताप यादव का भावुक पोस्ट: पिता लालू के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश!

Bihar Tej Pratap Yadav: फादर्स डे पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लिए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने पिता को 'अनमोल छाया' और परिवार की सबसे बड़ी शक्ति बत#TejPratapYadav,#LaluPrasadYadav,#FathersDay

धधका मधुबनी: जमीन विवाद में झुलसे बुजुर्ग की मौत, गांव बना छावनी, 6 पुलिसकर्मी निलंबित!

Bihar Madhubani News: मधुबनी के बेनीपट्टी में जमीन दखल-दहानी के दौरान एक बुजुर्ग झुलस गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव है और 6 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए ह#BiharNews,#MadhubaniPolice,#LandDispute