spot_img

दरभंगा में पंचायत चुनाव : बेनीपुर और अलीनगर प्रखंड में चुनाव तैयारी तेज,नामांकन से लेकर मतपेटी की तैयारी, प्रपत्र को लेकर मैराथन विमर्श-निर्देश

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा। पंचायत आम निर्वाचन -2021 को लेकर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज की अध्यक्षता में 01:00 बजे अपराह्न में बेनीपुर एवं 03:00 बजे अपराह्न में अलीनगर प्रखंड मुख्यालय में पंचायत निर्वाचन से संबंधित कार्यों की तैयारी की समीक्षा बैठक की गयी।

- Advertisement -

इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेनीपुर एवं अलीनगर के साथ-साथ सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखण्ड स्तरीय सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

बैठक में कोषांगों के गठन की स्थिति, निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति, नामांकन के संबंध में सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं नामांकन कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी को प्रशिक्षण की स्थिति, प्रपत्र -9 की तैयारी हेतु हिन्दी के जानकार शिक्षक को नामांकन कोषांग में प्रतिनियुक्त किये जाने की स्थिति, मतपेटिका के तैयारी की स्थिति, प्रपत्र

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

-01 में मतदान केन्द्र के सूची की तैयारी की स्थिति, डिस्पैच सेंटर का चयन एवं डिस्पैच सेंटर पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, मतपेटिका की मरम्मति एवं इससे संबंधित प्रतिवेदन जिला को भेजने की स्थिति, मतदान केन्द्र एवं मतदान केन्द्र, भवन संबंधी प्रतिवेदन जिला को भेजने की स्थिति, मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन एवं उस पर न्यूनतम बुनियादी सुविधा के

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

उपलब्धता की स्थिति, नामांकन कोषांग में आई.टी. के दक्ष कर्मियों के प्रतिनियुक्ति की स्थिति, नामांकन स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, सुरक्षाबल, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, नामांकन में लगने वाले कागजातों का बैनर के माध्यम से नामांकन स्थल के बाहर प्रचार-प्रसार, अधिसूचना जारी होते ही प्रपत्र-5 जिला मुख्यालय को प्रेषित किया जाना, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु सभी आवश्यक पूर्व तैयारी, सेक्टर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति,

संवेदनशील/अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर सूचीबद्ध करना, मतपेटिका की तैयारी सुनिश्चित करना एवं इसे मतदान दल को हस्तगत कराने की पूर्व तैयारी, मतपत्र प्राप्ति के उपरांत मतपत्र के विखंडीकरण हेतु कर्मी की प्रतिनियुक्ति, मतपत्र के मुद्रण हेतु दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, मतदान दल/गश्तीदल हेतु मतदान केन्द्रों की मार्ग

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

तालिका, पी.सी.सी.पी. हेतु मतदान केन्द्रों का संबंधन एवं उसकी सूची तैयार करना, पी.सी.सी.पी. को ई.वी.एम./मतपत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री हस्तगत कराने हेतु कर्मी की प्रतिनियुक्ति, मतदान के उपरांत पोल्ड ई.वी.एम.संग्रह/मतपेटिका

संग्रह स्थल पर कर्मी की प्रतिनियुक्ति, मतगणना में निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी के पटल पर दक्ष एवं योग्य कर्मी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करना, मतगणना के उपरांत मतगणना से संबंधित डाटा को सुरक्षित रखना एवं ई.वी.एम./मतपेटिका को अगले चरण के संबंधित प्रखंड को सुपुर्द करना से संबंधित स्थिति को लेकर समीक्षा की गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 रात बंद रहेगा यह रेल फाटक, निकलने से पहले जान लें नया रास्ता

Muzaffarpur Rail Fatak: मुजफ्फरपुर के रामदयालु रेल फाटक पर अगले तीन दिनों तक रात में मरम्मत कार्य के कारण आवागमन बंद रहेगा। जानें कब से कब तक और कौन सा वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।#MuzaffarpurNews,#BiharRailways,#TrafficAlert

अरे बाप रे! बिहार में 4 महीने में हुआ डॉक्टर का ‘अजब-गजब’ प्रमोशन, फिर डिमोशन! अब…

Bihar Promotion: बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय प्रताप 4 महीने में सीनियर से जूनियर बन ग#BiharNews,#MedicalPromotion,#Bhagalpur

दरभंगा समेत पूरा बिहार गदगद, सरकार ने मेलों के लिए खोले खजाने! दिए 8.24 करोड़, आपके शहर में भी होगा आयोजन? जानिए

Bihar Mela: बिहार सरकार ने इस साल मेलों के आयोजन पर 8 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया है। इसमें श्रावणी मेला के लिए पौने तीन करोड़ और राजगीर मलमास मेला के लिए 4.#BiharMela,#ShravaniMela,#DilipJaiswal

बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Jail Transfer: बिहार सरकार ने जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है। बेऊर जेल अधीक्षक पर हुई कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया गया है।#BiharJailTransfer,#BiharNews,#JailAdhikari