spot_img

सडक दुर्घटना मे फेनहारा पीएचसी के हेल्थ मैनेजर की हुई मौत, पढ़िए पूरी रिपोर्ट देशज टाइम्स पर

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। जिले में फेनहारा थाना क्षेत्र के कृष्णानगर मठ के पास हुई एक सडक दुर्घटना में फेनहारा पीएचसी के हेल्थ मैनेजर की मंगलवार को मौत हो गई। हेल्थ मैनेजर की पहचान थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी पूर्व शिक्षक रामजन्म ठाकुर के 55 वर्षीय पुत्र मनोज ठाकुर के रूप में हुई है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में बताया जाता है कि वे अपने बाइक से ड्यूटी पर फेनहारा पीएचसी जा रहे थे। इसी बीच थाना क्षेत्र के कृष्णानगर मठ के पास अनियंत्रित ट्रक ने उनके बाइक में ठोकर मार दी।

- Advertisement -

जिससे बाइक सवार पीएचसी मैनेजर मनोज ठाकुर की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृत हेल्थ मैनेजर मनोज ठाकुर 15 वर्षों तक रूपौलिया पंचायत के मुखिया भी रह चुके थे।

- Advertisement -

इस कारण वे अपने क्षेत्र में काफी चर्चित व्यक्ति थे।घटना की सूचना पर पहुंची फेनहारा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ हीं मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Police News: भागलपुर पुलिस में बड़ी कार्रवाई: 9 पुलिसकर्मी निलंबित, क्यों उठा महकमे पर सवाल?

भागलपुर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अवैध वसूली और बालू तस्करी के मामले में यह कार्र#BhagalpurPolice,#BiharNews,#PoliceSuspension

Bhagalpur Surya Ghar Yojana News: मुफ्त बिजली से रोशन होंगे ढाई लाख घर! जानें कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

भागलपुर में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत ढाई लाख घरों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इस पहल से बिजली बिल में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को ब#BhagalpurNews,#SuryaGharYojana,#BiharElectricity

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ा धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक फैसला: अहल्यास्थान मंदिर का 12.77 करोड़ से होगा कायाकल्प, जानिए – कैसे चमकेगा कमतौल!

दरभंगा के ऐतिहासिक अहल्यास्थान स्थित रामजानकी मंदिर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का कार्य 12.77 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो गया है। विधायक जीवेश कुमार ने शिलान्DarbhangaNews,AhalyasthanTemple,BiharTourism

Samastipur Mausam News: समस्तीपुर में गर्मी और उमस से लोग बेहाल! जानें कब मिलेगी राहत और क्या है कृषि सलाह?

समस्तीपुर में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और 78#SamastipurNews,#BiharWeather,#MausamUpdate