spot_img

सामाजिक,आर्थिक सर्वेक्षण की बारीकी पर डीएम ने दिए टिप्स

spot_img
- Advertisement -

सामाजिक,आर्थिक सर्वेक्षण की बारीकी पर डीएम ने दिए टिप्स

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अर्थ व सांख्यिकी निदेशालय योजना व विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 77वें सत्र से संबंधित सामाजिक-सह-आर्थिक सर्वेक्षण के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बुधवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में करते हुए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दीप जलाए। मुख्यालय से आए सभी प्रतिनिधि, विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी, प्रशिक्षण में शामिल अन्य प्रतिभागियों का प्रेस से आये प्रतिनिधियों का स्वागत किया। कहा, सर्वेक्षण में आंकड़ों की शुद्धता पर विशेष ध्यान रखें। सर्वेक्षण में सेकेंड्री डेटा पर ज्यादा भरोसा नहीं करें। सर्वे में जमीनी हकीकत सामने आए। सर्वे के दौरान नियमित अनुश्रवण करें। ऑन-लाइन फीड-बैक की व्यवस्था सुनिश्चित करें। निदेशालय से आए सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री विजय कुमार पांडेय ने सर्वेक्षण की रूप-रेखा की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में कृषि योग्य भूमि के जोत व पशुधन का आकार, कृषि कार्य में जुड़े परिवारों की परिस्थिति का मूल्याकंन व ऋण के साथ निवेश की स्थिति का सर्वे कैसे किया जाए  यह जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में दरभंगा, तिरहुत, कोशी, पूर्णियां व मुंगेर प्रमंडल के सांख्यिकी पदाधिकारियों ने भाग लिया। सत्र की शुरूआत में अपर समाहर्त्ता मोबिन अली अंसारी, प्रशिक्षु आइएएस विवेक रंजन मैत्रेय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संध्या सुरभि, निदेशालय से आए वैसूर्र रहमान अंसारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

सामाजिक,आर्थिक सर्वेक्षण की बारीकी पर डीएम ने दिए टिप्स

- Advertisement -

इंसेट यह भी पढ़ें,
गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने में जुटा महकमा

सामाजिक,आर्थिक सर्वेक्षण की बारीकी पर डीएम ने दिए टिप्स

डीएम प्रकोष्ट में 26 जनवरी के आयोजन की तैयारी से संबंधित बैठक हुई। इसमें डीएम डॉ. सिंह ने कहा  कि चूंकि जिले में कई नए पदाधिकारियों ने योगदान दिया है। ऐसे में, पूर्व वर्ष के आयोजनों के आधार पर अपर समाहर्त्ता मोबिन अली अंसारी सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत रूप-रेखा से अवगत कराएं। डीएम ने राष्ट्रीय ध्वज की सलामी तथा परेड की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की। सभी विभागों से निकाली जाने वाली झांकियों को अधिक से अधिक आकर्षक बनाने पर बल दिया। महादलित टोलें में ध्वजारोहन की तैयारी व चौक-चौराहों की साफ-सफाई, मरम्मत के साथ रंग-रोगन पर विस्तृत निर्देश दिए।

सामाजिक,आर्थिक सर्वेक्षण की बारीकी पर डीएम ने दिए टिप्स

पूर्व वर्ष की भाँति इस बार भी प्रशासन बनाम नागरिक एकादश के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। संध्याकाल में डीएमसीएच ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को भी मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव है। क में अपर समाहर्त्ता मोबिन अली अंसारी, डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, प्रशिक्षु आईएएस विवेक रंजन मैत्रेय, अपर समाहर्त्ता वीरेंद्र प्रसाद, एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी, पुलिस विभाग, बीएमपी, एनसीसी, स्कॉउट के प्रतिनिधि व सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नीट पेपर लीक: प्रदर्शनकारी तेज प्रताप यादव को जेल के पीछे क्या बांकीपुर उपचुनाव है ! |

Tej Pratap Yadav: नीट पेपर लीक विवाद और 'बिहार बंद' के दौरान प्रदर्शन करने पर जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 14 दिन की न्याय#TejPratapYadav,#BiharBandh,#NEETPaperLeak

बड़ी खबर: AK-47 चलाने वाले पुलिस जवान पर गिरी गाज, बिहार बंद हिंसा में बड़ा एक्शन!

Bihar Police: 25 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में हुए बिहार बंद के दौरान सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिस जवान को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में विभागीय जां#BiharPolice,#SiwanNews,#NEETProtest

पटना में बवाल: बिहार बंद के बाद आधी रात छात्रों की पेशी, 87 की बेल खारिज, 258 पहुंचे जेल!

Patna Student Arrests: पटना में बिहार बंद के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आधी रात जज आवास पर 87 छात्रों की जमानत खारिज होने के बाद, कुल 258 प्रदर्शनकारियों को बेउर जेल भेजा गया#PatnaStudentArrests,#BiharBandh,#BeurJail

भागलपुर से बांका का सफर अब सुपरफास्ट! 239 करोड़ से बदल जाएगी 44 KM सड़क, जानिए कब तक होगा काम

Bihar Highway: भागलपुर और बांका के लाखों लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी। बिहार सरकार ने 239.33 करोड़ की लागत से 44 किलोमीटर लंबे भागलपुर-अमरपुर-बांका स्टेट हाईवे-25 के चौड़ीकर#BiharHighway,#BhagalpurNews,#BankaDevelopment