spot_img

Bihar News: बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौके पर ही मौत, जमीन विवाद में की गई हत्या

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी (Motihari)जिले के मेहसी थाना क्षेत्र स्थित मानर बरजी गांव के समीप मुजफ्फरपुर- मोतिहारी राजमार्ग 28 पर अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

युवक थाना क्षेत्र के कोठिया हरिराम गांव निवासी शंकर राय के 47 वर्षीय पुत्र सिकंदर राय है। घटना आज रविवार सुबह की है।

- Advertisement -

परिजनों का कहना है

आपसी जमीनी विवाद के कारण गोली मारी गई है। मामले को लेकर पट्टीदारों पर आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि सिकंदर राय रोज चकिया रेलवे ट्रैक पॉइंट पर सीमेंट उतारने व लादने का काम करता था।

वह रोज सुबह मेहसी से चकिया जाता था तथा शाम में काम समाप्त होने पर अपने घर कोठिया हरिराम लौटता था।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग 28 को दो घंटें तक जाम कर दिया।

कडी मशक्कत के बाद बीडीओ शैलेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अवर निरीक्षक अतुल राज के अपराधियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद समाप्त किया जा सका। पुलिस ने शव को मोतिहारी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Revenue News: भागलपुर के तिनटंगा करारी के ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत! राजस्व अभिलेख अब गोपालपुर अंचल में

भागलपुर में तिनटंगा करारी पंचायत के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उनके राजस्व अभिलेख अब रंगरा की बजाय गोपालपुर अंचल में शामिल किए जाएंगे, जिससे 14 किमी#BhagalpurNews,#BiharRevenue,#GopalpurAnchal

Darbhanga Liquor News: दरभंगा में शराब तस्करों पर गिरी गाज! महंगी कार और 68 बोतल शराब पकड़ी गई

दरभंगा में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर लहेरियासराय थाना पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर 68 बोतल शराब और एक मह#DarbhangaNews,#LiquorSeizure,#BiharCrime

Bihar Monsoon News: बिहार में मानसून का कीजिए स्वागत! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

बिहार में IMD ने अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की भविष्यवाणी की है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कई जिलों में भारी बारिश, गरज और ब#BiharMonsoon,#HeavyRainAlert,#IMDForecast

Bhagalpur Muharram News: भागलपुर में मुहर्रम से पहले कमेटी की अहम बैठक, क्या दूर होंगी ये गंभीर समस्याएं?

भागलपुर में मुहर्रम की तैयारियों को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की तीसरी बैठक हुई। इसमें पानी जमाव, गंदगी और अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रशासन से जल#BhagalpurNews,#MuharramPreparation,#BiharFestival