मई,11,2024
spot_img

Ram Vilas Paswan’s Death Anniversary। रामविलास पासवान की बरसी पर नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले चिराग हमारा निमंत्रण भी नहीं किया स्वीकार

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की प्रथम बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंचे। चिराग पासवान की तरफ से भेजे गए निमंत्रण को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकार नहीं किया।

नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच चल रही राजनीतिक लड़ाई का असर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की बरसी पर भी दिखा। यही वजह है कि मुख्यमंत्री न तो खुद आए और न ही अपने किसी प्रतिनिधि को भेजा। पटना में श्रीकृष्णा पुरी इलाके में उनके घर पर बरसी की पूजा संपन्न हुई।

चिराग पासवान श्रद्धांजलि सभा वाली जगह पर आए और मीडिया से मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री के आने को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सीएम को निमंत्रण भिजवाया था। मैंने अपनी तरफ से बहुत कोशिश की थी कि वो आएं। कल मेरे साथी गए थे उनसे मिलने लेकिन वे मिले नहीं। हमारा निमंत्रण भी स्वीकार नहीं किया। कुछ ऐसे लम्हें होते हैं, जो राजनीति से ऊपर होते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे नेता व पिता के समकक्ष रहे हैं। ऐसे मौके पर वो दो मिनट के लिए आते तो बहुत अच्छा होता।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | मुजफ्फरपुर में Surat Special Branch की बड़ी कार्रवाई, Pakistani Organization से जुड़े मो. अली को दबोचा, BJP Spokespersons को दी थी हत्या की धमकी

विभाजित लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष व चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज चाचा के बरसी पर शाम पांच बजे तक नहीं पहुंचे हैं। प्रिंस राज समस्तीपुर से सांसद भी हैं। प्रिंस के बड़े भाई कृष्ण राज भी इस मौके पर नहीं पहुंचे। दोनों भाई लेह लद्दाख में हैं। सोशल मीडिया पर इनका फोटो भी वायरल हुआ था।

चिराग पासवान ने कहा कि हमारे नेता व पिता से जनता बहुत प्यार करती है, जो आज दिख रहा है। यही वजह है कि आज उनकी बरसी पर जनसैलाब उमड़ कर आया है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं। हमारे लिए एक भावुक दिन और पल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं अपना संदेश भेजा है। प्रधानमंत्री उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। उन्हें अपना दोस्त बता रहे हैं। एक-एक करके तमाम नेता आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Bhagalpur Accident News| तेज रफ्तार कार की अलहे सुबह हाइवा से टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें