spot_img

दिल्ली से मोतिहारी आ रही एम्बुलेंस यूपी में ट्रक से टकराई, दो की मौत

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति का शव लेकर मोतिहारी आ रही एम्बुलेंस उतर प्रदेश में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दोनों मृतक पूर्वी चम्पारण जिले के शिकारगंज थानान्तर्गत भागवतपुर भलुअहिया गांव के निवासी

- Advertisement -

जिसमे एम्बुलेंस में सवार दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एम्बुलेंस के चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

सभी घायलों का इलाज उतर प्रदेश के बस्ती जिला अस्पताल में हो रहा है। मृतक अनिल सिंह पिता विन्देश्वरी सिंह व सुरजीत कुमार सिंह पिता रामेश्वर सिंह पूर्वी चम्पारण जिले के शिकारगंज थानान्तर्गत भागवतपुर भलुअहिया गांव के निवासी है। जबकि घायल रणधीर कुमार राम विनोद सिंह का पुत्र है, जबकि शिल्पा कुमारी दिल्ली में मृत सत्यम कुमार की बहन है। जो वहीं रहकर पढ़ाई कर रही थी।

चालक उतर प्रदेश के मैनपुरी जिलान्तर्गत करहल थाना क्षेत्र के ममसिरपुर गांव निवासी जतन सिंह का पुत्र प्रवीण कुमार (26) है। संत कुमार सिंह का पुत्र सत्यम कुमार दिल्ली में रहकर काम करता था। हाल ही में उसने एक स्कूटी खरीदी थी। जिससे वह शहर में कही जा रहा था।

इसी क्रम में उसकी स्कूटी एक ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके शव को लेकर परिजन घर आ रहे थे।

इसी बीच दिल्ली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संत कबीरनगर जिले के बुद्धा व कांटे गांव के बीच पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक से एम्बुलेंस टकरा गई। एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए है। इधर घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nitish Kumar Resignation: 20 साल के CM कार्यकाल का भावुक अंत, नीतीश का इमोशनल अंदाज देखकर हर कोई भावुक, जानिए

Nitish Kumar Resignation: बिहार की सियासत में आज एक बड़ा पन्ना पलट गया। जिस...

Major Nitish Kumar Singh: सेना के घाव भुलाकर UPSC में पाई 305वीं रैंक, बेगूसराय के लाल ने लिखी नई कहानी

Major Nitish Kumar Singh: बेगूसराय का एक सपूत, जिसने देश की सरहद पर गोलियां...

Bihar News CM: सम्राट चौधरी का बढ़ता कद, क्या बिहार में BJP के अगले मुख्यमंत्री होंगे?

Samrat Choudhary: बिहार की सियासी गलियों में इन दिनों एक नाम सबसे ज़्यादा गूंज...

Bihar Politics: नीतीश कुमार का इस्तीफा तय! कैबिनेट बैठक के बाद गहमागहमी तेज, जानें आगे क्या?

Bihar Politics: बिहार में आज का दिन राजनीतिक गलियारों में हलचल भरा रहा। मुख्यमंत्री...