spot_img

Saharsa News: अपराध की योजना बना रहे 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एक देसी कट्टा, पांच कारतूस, तीन बाइक, छह मोबाइल, दो चाकू, चार तलवार बरामद

spot_img
- Advertisement -

सहरसा। जिले में तेज तर्रार लेडी सिंघम के रूप में विख्यात एसपी लिपि सिंह की सक्रियता एवं चौकसी के कारण एक तरफ जहां घटित घटनाओं को त्वरित उदभेदन (Saharsa police arrested 6 criminals planning crime with i) किया जा रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सत्यापन सदर थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद से कराया

- Advertisement -

वहीं अपराध की योजना बना रहे अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में तिवारी टोला में अपराध की योजना बना रहे छह अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।

सोमवार को एसपी लिपि सिंह ने अपने वेश्म में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए कहा कि सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला में विक्की चौबे के घर पर कुछ अपराध कर्मी हथियार से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने हेतु एकत्रित हुए हैं। प्राप्त सूचना का सत्यापन सदर थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद से कराया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक निशिकांत भारती, पुलिस निरीक्षक आरके सिंह, पुलिस निरीक्षक राजमणि, पुलिस अवर निरीक्षक जयशंकर प्रसाद, महिला थाना अध्यक्ष प्रेमलता भूपा श्री, सदर थाना के पदाधिकारी, तकनीकी शाखा, मोटरसाइकिल दस्ता, एवं पैंथर जवानों के द्वारा छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में बसनही थाना निवासी दिलीप मंडल के पुत्र आगम कुमार,रघुनाथपुर अररिया निवासी राजकिशोर यादव के पुत्र सूरज कुमार यादव, दमगड़ी सौर बाजार निवासी विपिन कुमार सिंह के पुत्र मनजीत सिंह, जानकी नगर पूर्णिया निवासी गोपाल कुमार पोद्दार के पुत्र अभिषेक कुमार, गंगजला निवासी प्रणब कुमार कर्ण के पुत्र अंकित कुमार एवं तिवारी टोला निवासी स्व. महेन्द्र चौबे के पुत्र विक्की चौबे को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा,पांच कारतूस, तीन मोटरसाइकिल,छह मोबाइल, दो चाकू एवं चार तलवार बरामद किया गया।

श्रीमती सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी विक्की चौबे का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। जिसके ऊपर सदर थाना कांड संख्या 593/ 11, 140/13, 865 /14, 19/21, 164 /21 तथा सौर बाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर में थाना कांड संख्या 53/21 दर्ज है।उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व विक्की चौबे की भाई की हत्या कर दी गई थी।

जिस कारण वह अपने भाई की हत्या के प्रतिशोध में बदला चुकाने के उद्देश्य से किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे थे लेकिन पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में टेंपो से पॉकेटमारी कर रही थीं 3 महिलाएं, भीड़ ने रंगे हाथ दबोचकर पुलिस को सौंपा

Darbhanga Crime News: दरभंगा के धरौड़ा चौक पर 3 महिला पॉकेटमारों को रंगे हाथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने टेंपो यात्री का पॉकेट मारते हुए इन्हें धर दबोचा और पुलिस को सौंपा।#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#PickpocketsCaught

दशकों से अधूरी दरभंगा की रेल परियोजना! अब जनता ने दी बड़ी चेतावनी, कहा – ‘सीधे कोर्ट जाएंगे’

Darbhanga Rail News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में सकरी-हसनपुर रेल परियोजना को लेकर महापंचायत हुई। लाखों लोग रेल सुविधा से वंचित हैं। पक्षी विहार के नाम पर हो रही देरी के खिलाफ जनता न#DarbhangaRailNews,#Kusheshwarsthan,#SakriHasanpurRail

बिजली नहीं तो वोट नहीं! दरभंगा में ग्रामीणों ने 5 घंटे तक किया सड़क जाम, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

Ghanshyampur News: दरभंगा के घनश्यामपुर स्थित कोर्थु गांव में बिजली की बदहाल व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने 5 घंटे तक सड़क जाम कर दी. अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुला, लेकिन एक ह#BiharNews,#DarbhangaNews,#ElectricityProtest

प्रिंस यादव की मौत का राज खुलेगा?ज्ञान बिंदु के निदेशक रोशन आनंद मिले संजय झा से, मिला बड़ा आश्वासन!

Roshan Anand: ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद ने बुधवार को जदयू नेता संजय झा से मुलाकात कर अपने भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की गुहार लगाई। संजय झ#RoshanAnand,#PrinceYadavDeath,#BiharPolitics