spot_img

Bihar News: RTI कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, ब्लॉक गेट पर मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में 46 वर्षीय आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना थाना क्षेत्र के हरसिद्धि ब्लॉक गेट पर सुबह 11 बजे की बताई जाती है।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया-

घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि वे घर से अंचल कार्यालय किसी काम से गए थे। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार गोली मारी और फरार हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी घटनास्थल से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना पर हरसिद्धि थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल को मौके से उठाकर मोतिहारी सदर अस्पताल लाया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पिता विजय अग्रवाल ने बताया-

घटना के बारे में मृतक के पिता विजय अग्रवाल ने बताया कि मृतक हरसिद्धि क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कई आरटीआई आवेदन दाखिल किया था। जिस कारण 2020 में भी मेरे घर पर अपराधियों ने घर पर धावा बोल गोलीबारी की थी।

 

इसको लेकर स्थानीय थाना व एसपी को सनहा दिया गया था। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पिता सहित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी मोनिका देवी घर पर बेसुध पड़ी हुई है।

 

घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga -Benipur Nagar Parishad News: बेनीपुर नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले का बड़ा खुलासा! जांच के आदेश से अधिकारियों में खलबली

दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद में सरकारी योजनाओं में करोड़ों की धांधली का आरोप लगा है। आर्थिक अपराध इकाई ने नगर विकास विभाग को जांच के आदेश दिए हैं, जिससे परिषद मBenipurNews,DarbhangaCorruption,BiharEOU

Darbhanga Crime News: दरभंगा में यामाहा मैनेजर की हत्या पर माले ने उठाई आवाज -एजेंसी में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं… आखिर क्यों स्टाफ...

Darbhanga Crime News: चंदनपट्टी में यामाहा मैनेजर मोहम्मद फैज की हत्या के बाद भाकपा (माले) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्पीडी ट्रायल और मुआवजे की म#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MurderProbe

पेट्रोल प्राइस न्यूज़: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ेंगे? मंत्री के बयान से उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता, जानिए वजह!

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के बयान से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार, भू-राजनीतिक तनाव और भारत की आयात निर्#PatnaNews,#FuelPriceHike,#PetrolDiesel

Darbhanga Crime News: दरभंगा में चौंकाने वाला मामला! बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचा पिता भी निकला नशेड़ी, तीनों सलाखों के पीछे, पढ़िए -नशे में...

दरभंगा के घनश्यामपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे बाप-बेटे समेत तीन लोग गिरफ्तार। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई#DarbhangaNews,#BiharSharabbandi,#CrimeNews