spot_img

Bihar News: पुलिस की कामयाबी, ट्रक पर लदे एक करोड़ की 6,484 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

सहरसा। जिले के बनगांव थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार के अहले सुबह करीब एक करोड़ मूल्य की विदेशी शराब जप्त किया है।बरामद शराब हिमाचल प्रदेश निर्मित है। जिसकी मात्रा 6,484 लीटर बतायी जा रही है।

- Advertisement -

बंगाल नम्बर की चौदह चक्के ट्रक के उपर भूंसा का बोरा लदा हुआ था। भूंसा के भीतर विदेशी शराब छुपाकर खपाने के लिए सहरसा लाया गया था। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।इस बाबत एसपी लिपि सिंह ने बतायी की बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से शराब की एक बड़ी खेप सहरसा लाने की सूचना पर दो दिनों से सूचना तंत्र को लगाया गया था।

- Advertisement -

इसी दौरान रात में पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बनगांव थाना क्षेत्र के मैडगरा घाट के समीप लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है और एक ट्रक शराब लाया गया है। ट्रक से शराब अनलोड करने के फिराक में लगे हुए हैं।इसी क्रम में इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर छापेमारी की गई। इस दौरान शराब से लदा एक चौदह चक्का ट्रक को जप्त किया गया।जिसमें हिमाचल प्रदेश से निर्मित 6484 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।जिसका अनुमानित मूल्य तकरीबन एक करोड़ बताया जा रहा है।

- Advertisement -

एसपी लिपि सिंह ने कहा

दरअसल 29 सितंबर को सदर प्रखंड कहरा में त्रिस्तरीय चुनाव होना है।एसपी लिपि सिंह ने कहा की जिस तरह से इतनी बड़ी खेप शराब की बरामद की गई कहीं न कहीं पंचायत चुनाव में खपाने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता है।शराब बरामदगी मामले में एसपी लिपि सिंह ने शराब कारोबार से जुड़े पिंटू सिंह व रूपेश सिंह को चिन्हित कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमतौल को लगी जलजमाव की बीमारी, आखिर क्या है समस्या की जड़? कौन करेगा इलाज, कीचड़, गंदगी, व्यापार ठप!

कमतौल जलजमाव: बारिश ने दरभंगा के कमतौल और अहियारी नगर पंचायत में आम लोगों...

Darbhaga News: दरभंगा में मकानों का सर्वे शुरू, भविष्य की Kamtaul Census योजनाओं के लिए अहम

Kamtaul Census: दरभंगा के कमतौल-अहियारी नगर पंचायत में एक महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है,...

Bihar News: बिहार के सरकारी दफ़्तर में अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, HRMS से पड़ेगा अवकाश आवेदन!

HRMS Bihar: बिहार में सरकारी कामकाज को और भी चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में...