spot_img

दरभंगा के एसएसपी बाबूराम के काफिले पर पथराव, बहेड़ी में पंचायत चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों की करतूत, बाल-बाल बचे SSP Baburam

spot_img
- Advertisement -

बिहार के दरभंगा (Darbhanga) जिले से एक बड़ी खबर है। यहां पंचायत चुनाव के दौरान एसएसपी बाबूराम के काफिले पर पत्थरबाजी हुई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

काफिले में शामिल वाहन का शीशा टूट गया

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021) के तीसरे चरण के दौरान दरभंगा के बहेड़ी के हावीडीह बसकट्टी गांव में एसएसपी बाबू राम (SSP Babu Ram) गश्ती के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

इसी दौरान उनके काफिले पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी (Stone pelting) शुरू कर दी। घटना में एसएसपी के काफिले में शामिल वाहन का शीशा टूट गया है।

बताया जाता है कि पंचायत चुनाव के दौरान हिरासत में लिए गए कुछ संदिग्ध लोगों को छुड़ाने के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा यह काम किया गया है। हालांकि, इसके तुरंत बाद मौके पर पुलिस का पूरा दल-बल पत्थरबाजी करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गया है।

पंचायत चुनाव के दौरान गश्ती पर निकले दरभंगा एसएसपी बाबू राम इस घटना में बाल-बाल बच गए हैं। हालांकि एसएसपी के साथ चल रहे पुलिस के दो गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। इस दौरान मामले को बिगड़ता देख जैसे-तैसे किसी तरह काफिले को आगे निकाला गया।

इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अच्छी बात यह रही कि एसएसपी के सूझ-बूझ के कारण पत्थरबाजी में कोई भी पुलिसकर्मी जख्मी नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड की हावीडीह उत्तरी पंचायत के बांसडीह गांव में मतदान केंद्र के निरीक्षण दौरान शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के काफिले पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।

पथराव के बीच दो स्काट गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि मतदान केंद्र के बाहर असामाजिक तत्वों की भीड़ को देख पुलिस ने सभी लोगों को मौके से भगा दिया।

इसी बीच पीछे से कुछ भीड़ में शामिल कतिपय असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें स्कार्ट गाड़ी का शीशा चूर-चूर हो गया।

सूचना पर बहेड़ी से काफी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने खदेड़कर एक दर्जन लोगों को दबोच लिया। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।

इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां भी चटकाने का काम किया। एसएसपी बाबूराम ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। पथराव में शामिल लोगों के खिलाफ विधि संगत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

बताया जा रहा है कि दरभंगा के बहेड़ी प्रखंड के हावीडी बसकट्टी गांव में मतदान बूथ पर एक उम्मीदवार के समर्थक द्वारा दबंगई की जा रही थी, तभी एसएसपी खुद वहां पहुंच गए और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसी व्यक्ति को छुड़ाने के लिए लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया।

देखते ही देखते एसएसपी के काफिले पर पत्थरबाजी भी करने लगे। एसएसपी बाबू राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे जब हावीडीह के इस बूथ पर पहुंचे तो एक प्रत्याशी के समर्थक बूथ पर दबंगई  दिखा रहे थे।

उसी समय कुछ लोगों हिरासत में लिया गया और जैसे ही पुलिस की गाड़ी आगे बढ़ी, पीछे से कुछ लोगों ने पुलिस काफिले पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे दो पुलिस गाड़ी के शीशे टूट गए हैं. हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। फिलहाल 12 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

Bihar Farmers: केंद्र सरकार ने मधुबनी और दरभंगा के 19,200 किसानों के लिए 'मिथिला मल्टी-कमोडिटी उद्यान क्लस्टर' को मंजूरी दी है। 100 करोड़ की परियोजना से आय बढ़ेगी।#BiharNews,#BiharFarmers,#MithilaCluster

शादी की तैयारी है तो हो जाएं अलर्ट! सिर्फ 12 जुलाई तक है मौका, फिर 4 महीने तक नहीं मिलेगा शुभ मुहूर्त

Bihar Wedding Dates: अगर आप इस साल शादी, मुंडन या गृहप्रवेश जैसे शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। हिंदू पंचांगों के अनुसार, 12 जुलाई के बाद अगले चार#BiharWeddingDates,#Chaturmas2024,#DevotthanEkadashi

DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब…हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ‘ ‘सरप्राइज चेक ‘ का क्या रहा इंपैक्ट

Darbhanga DMCH: डीएमसीएच दरभंगा में अधीक्षक और उपाधीक्षक ने अचानक छापा मारा। इस दौरान इमरजेंसी और एनआईसीयू से दो डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल बुलाया गया।#DarbhangaDMCH,#BiharHealth,#DoctorAbsent

LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

Bihar LNMU Admission: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 जून से 6 जुलाई तक चलेगी। पहली चयन सूची जारी हो चुकी है, और कक्षाएं 7 जुलाई#BiharLNMUAdmission,#LNMU,#DarbhangaNews