spot_img

मुखिया पद से प्रत्याशी की हुई ‘हार’ तो गए बौखला, ग्रामीण वोटरों को दी धमकी, दहशत में लोग

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। जिले के तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के सपही पंचायत से चुनाव में हारने के बाद एक मुखिया प्रत्याशी के तालिबानी फरमान के बाद गांव के लोगों में दहशत है। मिली जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए पारस चौधरी उम्मीदवार थे। वे मंझरिया गांव से कम वोट मिलने के कारण चुनाव हार गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके बाद वे मतगणना के दिन देर रात एक युवक को पकड़वाकर अपने दरवाजे पर पूछताछ किया।उक्त युवक ने डर कर वोट नहीं देनेवाले गांव के कुछ लोगों के नाम का खुलासा किया। इसके बाद से मुखिया प्रत्याशी गांव के पांच लोगों पर धोखा देने और चुनाव में खर्च राशि की मांग करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दे रहे है।

- Advertisement -

मामले को लेकर सपही पंचायत के मंझरिया गांव निवासी दिनेश सिह ने मंगलवार को रघुनाथपुर ओपी में आवेदन दिया है। जिसमे कहा है कि आज सुबह वे त्रिभुआन चौक पर गए थे, जहां हारे हुए मुखिया प्रत्याशी पारस चौधरी ने समर्थकों के साथ घेरकर गाली-गलौज किया तथा कहा कि वोट नहीं दिया है, तुमको गोली मार देंगे। इस धमकी से उनका पूरा परिवार दहशत में है।

ओपी प्रभारी कंचन भास्कर ने बताया-

पूछने पर ओपी प्रभारी कंचन भास्कर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस मामले को सुलझाने के लिये एक पूर्व विधायक और एक पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सोमवार को आकर पंचायती की लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया है।

वही नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि उक्त उम्मीदवार ने वोट दिलाने के लिए अच्छी खासी रकम इन लोगों को दिया था लेकिन पैसा देने के बाद भी वोट न मिलने और हार हो जाने से उक्त उम्मीदवार बौखला गये है। बहरहाल इस मामले के सामने आने के बाद पूरे जिले मे चर्चा का बाजार गर्म है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga -Benipur Nagar Parishad News: बेनीपुर नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले का बड़ा खुलासा! जांच के आदेश से अधिकारियों में खलबली

दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद में सरकारी योजनाओं में करोड़ों की धांधली का आरोप लगा है। आर्थिक अपराध इकाई ने नगर विकास विभाग को जांच के आदेश दिए हैं, जिससे परिषद मBenipurNews,DarbhangaCorruption,BiharEOU

Darbhanga Crime News: दरभंगा में यामाहा मैनेजर की हत्या पर माले ने उठाई आवाज -एजेंसी में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं… आखिर क्यों स्टाफ...

Darbhanga Crime News: चंदनपट्टी में यामाहा मैनेजर मोहम्मद फैज की हत्या के बाद भाकपा (माले) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्पीडी ट्रायल और मुआवजे की म#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MurderProbe

पेट्रोल प्राइस न्यूज़: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ेंगे? मंत्री के बयान से उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता, जानिए वजह!

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के बयान से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार, भू-राजनीतिक तनाव और भारत की आयात निर्#PatnaNews,#FuelPriceHike,#PetrolDiesel

Darbhanga Crime News: दरभंगा में चौंकाने वाला मामला! बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचा पिता भी निकला नशेड़ी, तीनों सलाखों के पीछे, पढ़िए -नशे में...

दरभंगा के घनश्यामपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे बाप-बेटे समेत तीन लोग गिरफ्तार। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई#DarbhangaNews,#BiharSharabbandi,#CrimeNews