spot_img

बिहार में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, वृद्ध महिला समेत दो की मौत, विरोध में लोगों का उग्र प्रदर्शन,किया सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ी घटना में थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने एक घर में घुस गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसमें एक वृद्ध महिला और एक किशोरी की मौत के साथ एक डेढ़ वर्षीय मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया है।

- Advertisement -

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एसएच-74 जाम कर दिया। जिसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अरेराज से खजुरिया की ओर जा रहा था।

इसी दौरान भवानीपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर छठूराम मुखिया के घर में घुस गया। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।मृतक की पहचान वृद्ध महिला राधिका देवी और किशोरी अमीषा कुमारी के रूप में की गई है।

इस घटना में एक डेढ़ वर्षीय मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिये पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से घर के अंदर से राधिका देवी और किशोरी अमीषा कुमारी का शव बाहर निकाला।

मृत किशोरी अमीषा कुमारी छपरा के किशुनपुर गांव की रहने वाली थी। जो अपनी बहन के यहां भवानीपुर आयी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को बंधक बना लिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga -Benipur Nagar Parishad News: बेनीपुर नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले का बड़ा खुलासा! जांच के आदेश से अधिकारियों में खलबली

दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद में सरकारी योजनाओं में करोड़ों की धांधली का आरोप लगा है। आर्थिक अपराध इकाई ने नगर विकास विभाग को जांच के आदेश दिए हैं, जिससे परिषद मBenipurNews,DarbhangaCorruption,BiharEOU

Darbhanga Crime News: दरभंगा में यामाहा मैनेजर की हत्या पर माले ने उठाई आवाज -एजेंसी में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं… आखिर क्यों स्टाफ...

Darbhanga Crime News: चंदनपट्टी में यामाहा मैनेजर मोहम्मद फैज की हत्या के बाद भाकपा (माले) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्पीडी ट्रायल और मुआवजे की म#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MurderProbe

पेट्रोल प्राइस न्यूज़: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ेंगे? मंत्री के बयान से उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता, जानिए वजह!

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के बयान से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार, भू-राजनीतिक तनाव और भारत की आयात निर्#PatnaNews,#FuelPriceHike,#PetrolDiesel

Darbhanga Crime News: दरभंगा में चौंकाने वाला मामला! बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचा पिता भी निकला नशेड़ी, तीनों सलाखों के पीछे, पढ़िए -नशे में...

दरभंगा के घनश्यामपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे बाप-बेटे समेत तीन लोग गिरफ्तार। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई#DarbhangaNews,#BiharSharabbandi,#CrimeNews