back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

बिरौल में RSS का शस्त्र पूजन, महिषासुर मर्दिनी से आतताई और राष्ट्र विरोधी शक्तियों के समूल नाश की कामना

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के सुपौल बाजार हाटगाछी परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वृहस्पतिवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यपद्धति भी अनूठी

दरभंगा विभाग संपर्क प्रमुख सनोज नायक की उपस्थिति में बौधिक देते हुए विभागीय बौद्धिक प्रमुख दरभंगा भरत कुमार सिंह ने कहा कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा! महिषासुर मर्दिनी,आतताई एवं राष्ट्र विरोधी शक्ति के समस्त सहायकों सहित समूल संहार करने हेतु मां भगवती से मौलिक शक्ति वरदान स्वरूप प्राप्त करने वाले  राष्ट्रप्रेमी,आर्यपुत्र मर्यादा

पुरुषोत्तम श्रीराम की सांगठनिक क्षमता स्थापित करने वाले परम पूज्य डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पराक्रमी राष्ट्र सैनिकों स्वयं सेवकों को विजयादशमी दशहरा राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ विश्‍व का सबसे बड़ा संगठन है। इसकी कार्यपद्धति भी अनूठी है।

यह संगठन हिंदू धर्म, हिंदू संस्‍कृति और हिंदू समाज के लिए समर्पित है। संगठन की पहचान इसकी शाखा है। शाखा प्रतिदिन लगती है। सभी स्‍वयंसेवक नित्‍य शाखा आते हैं। संघ का उद्देश्‍य है शाखा को आदर्श और गुणवत्‍तार्पूण बनाना। उन्होंने कहा कि दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है।

उन्‍होंने कहा कि सभी लोग नित्‍य शाखा जाएं। शाखा में होने वाले छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्‍यम से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है। और यही कार्यकर्ता देश को सही दिशा और दशा देते हैं। उन्‍होंने सभी से अपील की कि प्रतिदिन एक घंटा का समय आरएसएस को दे दें, तो देश विश्‍वगुरु बन जाएगा।
इस दिशा में हम काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।मौके पर मंडल कार्यवाह दिव्यांशु कुमार,खंड कार्यवाह संजय चौधरी प्रार्थना वाचक हरी सहनी सहित दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें