
सहरसा। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के विगत 24 अक्टूबर को मतदान के दौरान जिले के सौर बाजार थाना अंतर्गत रौता खेम पंचायत अंतर्गत इनरवा गांव में दो गुटों की प्रतिद्वंद्विता को लेकर मुखिया पति देवानंद यादव और उनके समर्थकों द्वारा गोलीबारी की गई थी।
इसको लेकर सौर बाजार थाना कांड संख्या – 553/21 प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी देवानंद यादव और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी के लिए पुलिस के द्वारा कई जगह छापामारी की गई थी।
एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी संतोष कुमार एवं प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम में सदर अंचल पुलिस निरीक्षक आर के सिंह,सदर थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद,महिषी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार , सौर बाजार थानाध्यक्ष महेश रजक, बैजनाथपुर ओपी अध्यक्ष मो मोज्जबुद्दीन अहमद,सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष
सुनील भगत, सोनबरसा कचहरी ओपी अध्यक्ष को शामिल कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था।एसआईटी टीम द्वारा 27 अक्टूबर की अहले सुबह देवानंद यादव के कई ठिकाने पर छापामारी की गई। रौता बंसी गांव में उनके घर पर लगी एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया गया। जिसमें एक लोडेड पिस्टल तथा उनकी 48 गोलियां बरामद की गई।
वही एसआईटी टीम ने देवानंद के समर्थक व नया नगर मुसहरी टोला निवासी के घर पर छापामारी की गई। जहां चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें सत्यनारायण सादा , कैलू सादा , नरेश सादा और चंद्र कुमार सादा की गिरफ्तारी हुई है।
इनके पास से चार देशी रायफल और 124 राउंड गोलियां बरामद की गई। सतनारायण सादा कैलू सादा और नरेश दादा के पास से 315 बोर की गोलियां और चंद्र कुमार सदा के पास से थ्री नॉट थ्री राइफल की गोलियां बरामद हुई। इसके बाद रौता खेम गांव में बालेश्वर सिंह के यहां छापामारी की गई।जहां से एक लोडेड कट्टा और पांच अतिरिक्त गोलियां बरामद की गई।
पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 4 देशी राइफल 315 की 149 गोलियां 383 बोर्ड की 26 गोलियां और 7.65 एमएम की तीन गोलियां बरामद हुई। कुल 4 राइफल एक पिस्तौल एक देसी कट्टा और 178 गोलियों की बरामदगी की गई है इसके अलावा दो विंडोलिया, दो गोली रखने का झोला, 14 चार्जर जिसमें गोलियों को रखा जाता है। एक गोली रखने का बैग और अन्य कई दूसरे सामान भी बरामद किए गए हैं।
नया नगर मुसहरी से गिरफ्तार सभी अभियुक्त देवानंद गैंग से जुड़े हुए हैं तथा इनके द्वारा यह बताया देवानंद यादव ने ही अपने पांचों साथियों के साथ मिलकर मतदान के दिन फायरिंग की थी। फायरिंग करने के बाद उसने ही सारे हथियारों को इनके यहां लाकर रखा था गिरफ्तार सतना सादा ने बताया कि मतदान के दिन हुई गोलीबारी में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। अभियुक्त देवानंद यादव के साथ उनकी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहते थे।
सभी गिरफ्तार अभियुक्त अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। देवानंद यादव इलाके का कुख्यात अपराधी है। इनके खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुराने सभी मामले में उनके जमानत रद्दीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है तथा 2 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश थाना अध्यक्ष और सदर अंचल पुलिस इंस्पेक्टर निरीक्षक को दिया गया है।
जमानत रद्दीकरण और आर्म्स समर्पित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सदर अंचल पुलिस निरीक्षक को अधिकृत किया गया है। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस के द्वारा सतर्कता बरती जा रही है तथा अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में दागियों और असामाजिक तत्वों की पहचान सुनिश्चित करना आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई के लिए निर्देश किया गया है।







