
सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती स्थित मसरफ चौक पर बीते कई दिनों से सड़क के किनारे खड़ी खराब स्कूल बस में अचानक सोमवार की दोपहर आग लग गई।
घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना के बाद अग्निशमन की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसने धू-धू कर जलती हुई बस की आग को बुझाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। हालांकि उक्त बस के अतिरिक्त अन्य कोई नुकसान नहीं हो पाया।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मसरफ चौक पर सड़क किनारे स्कूल बस में आग लगी है। उक्त बस स्थानीय मीरा सिनेमा रोड स्थित जेपीएस स्कूल की थी। जो बीते कई दिनों से खराब पड़ी थी। वह सड़क के किनारे लगा कर रखी गई थी।
जिसमें आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद उनके नेतृत्व में दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया।उन्होंने बताया कि बस पूरी तरह जल गई है। बस के अतिरिक्त अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ है। किस कारण से आग लगी है। इसकी जांच की जा रही है।







