spot_img

Darbhanga का छोरा अभिषेक मचा रहा Bollywood में धमाल, महेंद्र सिंह धोनी, फरहान अख्तर, सलमान खान के साथ छा गया मुंबईया मायानगरी में, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

पने सपनों को साकार करने के लिए देश भर के लाखों युवक हर रोज मायानगरी मुंबई जाते हैं। उनका एकमात्र सपना होता है, विश्व की सबसे बड़ी फ़िल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की, जहां हर वर्ष सैकड़ों फ़िल्म का निर्माण होता है।

- Advertisement -

ऐसे ही सपनों को साकार किया है दरभंगा के गांधीनगर कटरहिया मोहल्ला के स्वर्गीय रामचंद्र साह के पुत्र अभिषेक सक्सेना (Abhishek is rocking Bollywood) ने। अभिषेक जिन्होंने देश के जाने-माने निर्देशक और प्रोडक्शन हाउसेस के साथ फ़िल्म, ऐड फ़िल्म एवं वेब सीरीज में प्रोडक्शन मैनेजर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

- Advertisement -

वर्ष 2015 में ही अपने सपनो को पूरा करने के लिए अभिषेक (Abhishek Saxena, Darbhanga) मायानगरी मुंबई पहुंच गए थे। इस बीच उन्होंने कई प्रोडक्शन हाउसेस के लिए काम किया। इसमें महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऐड, फरहान अख्तर की हाल में आयी फ़िल्म तूफ़ान, प्रख्यात रैप सिंगर डिवाइन के सांग “गांधी मनी” में प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में कार्य कर चुके हैं।

- Advertisement -

वर्तमान में अभिषेक सुप्रसिद्ध लेखक सलीम-जावेद पर बन रही डॉक्यूमेंट्री सीरीज जिसे सलमान खान,फरहान अख्तर एवं जोया अख्तर मिलकर प्रोडूयस कर रहे हैं, उसमे अभिषेक यूनिट प्रोडक्शन मैनेजर की महत्वपूर्ण पद संभाल रहे हैं उनकी आने वाली प्रोजेक्ट्स में दृश्यम फिल्म्स की आने वाली फ़िल्म एवं ऐड फिल्म्स हैं।

अभिषेक ने पहले ही हॉटस्टार की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस 2 और सावधान इंडिया में अपने अभिनय का छाप छोड़ रखा था। वर्ष 2018 में पिता के हार्ट अटैक से मौत हो जाने के बाद परिवार का सारा जिम्मा अभिषेक के ही हाथों में हैं अभिषेक की चार बड़ी बहन-बहनोई एक छोटा भाई (अमन सक्सेना) के अलावा उनकी मां हैं, जो की एक हाउस वाइफ हैं।

साल में 1-2 बार अभिषेक अपने घर दरभंगा को भी आते हैं अभिषेक के इस क़ामयाबी से परिवार के सभी सदस्य काफी खुश हैं। अपने मेहनत और जुझारू रवैये के चलते अभिषेक ने घर परिवार के अलावा अपने जिला दरभंगा का भी नाम रौशन किया हैं।

अभिषेक का यह क़ामयाबी छोटे शहरों में रहने वाले अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा इनका लक्ष्य बॉलीवुड के बड़े फ़िल्म के मुख्य किरदार में आने का हैं जिसके लिए ये लगातार मेहनत कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

Bihar Farmers: केंद्र सरकार ने मधुबनी और दरभंगा के 19,200 किसानों के लिए 'मिथिला मल्टी-कमोडिटी उद्यान क्लस्टर' को मंजूरी दी है। 100 करोड़ की परियोजना से आय बढ़ेगी।#BiharNews,#BiharFarmers,#MithilaCluster

शादी की तैयारी है तो हो जाएं अलर्ट! सिर्फ 12 जुलाई तक है मौका, फिर 4 महीने तक नहीं मिलेगा शुभ मुहूर्त

Bihar Wedding Dates: अगर आप इस साल शादी, मुंडन या गृहप्रवेश जैसे शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। हिंदू पंचांगों के अनुसार, 12 जुलाई के बाद अगले चार#BiharWeddingDates,#Chaturmas2024,#DevotthanEkadashi

DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब…हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ‘ ‘सरप्राइज चेक ‘ का क्या रहा इंपैक्ट

Darbhanga DMCH: डीएमसीएच दरभंगा में अधीक्षक और उपाधीक्षक ने अचानक छापा मारा। इस दौरान इमरजेंसी और एनआईसीयू से दो डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल बुलाया गया।#DarbhangaDMCH,#BiharHealth,#DoctorAbsent

LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

Bihar LNMU Admission: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 जून से 6 जुलाई तक चलेगी। पहली चयन सूची जारी हो चुकी है, और कक्षाएं 7 जुलाई#BiharLNMUAdmission,#LNMU,#DarbhangaNews