spot_img

गौड़ाबौराम और घनश्यामपुर में 8 दिसंबर को होगा पंचायत चुनाव, पढ़िए क्या है DDC Tanay Sultania और City SP Ashok Prasad का सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर दंडाधिकारियों को निर्देश

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। पंचायत चुनाव, 2021 के दशम चरण में 08 दिसंबर (panchayat-elections-will-be-held-on-december-8-in-gowdabouram-and-ghanshyampur) को जिले के गौड़ाबौराम और घनश्यामपुर प्रखण्ड में चुनाव निर्धारित है।

- Advertisement -

पंचायत चुनाव में प्रतिनियुक्त सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया और नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से ब्रिफिंग की गयी।

- Advertisement -

सेक्टर पदाधिकारियों को ब्रिफिंग करते हुए प्रभारी जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि गौड़ाबौराम एवं घनश्यामपुर प्रखण्ड में पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के लिए संयुक्त आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी निर्देश दिये गये हैं, उसे सभी पदाधिकारी अच्छी तरह से पढ़ लें। उसमें सभी वरीय पदाधिकारियों का मोबाईल नम्बर भी अंकित हैं।

- Advertisement -
गौड़ाबौराम और घनश्यामपुर में 8 दिसंबर को होगा पंचायत चुनाव, पढ़िए क्या है DDC Tanay Sultania और City SP Ashok Prasad का सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर दंडाधिकारियों को निर्देश
गौड़ाबौराम और घनश्यामपुर में 8 दिसंबर को होगा पंचायत चुनाव, पढ़िए क्या है DDC Tanay Sultania और City SP Ashok Prasad का सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर दंडाधिकारियों को निर्देश

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने की पूरी जिम्मेवारी सेक्टर पदाधिकारी की है। मतदान केन्द्र पर फर्जी मतदाता यदि मतदान करने आता है या कोई दूबारा मतदान करने आता है, तो तुरंत कार्रवाई करते हुए पीठासीन पदाधिकारी के माध्यम से उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि गौड़ाबौराम एवं घनश्यामपुर प्रखण्ड के संवेदनशील पंचायतों के जोनल, सेक्टर दंडाधिकारी को विशेष रूप से अलर्ट रहना होगा।

उन्होंने कहा कि 07 दिसम्बर के शाम से ही सेक्टर पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्र के पीठासीन पदाधिकारी से सम्पर्क कर लेंगे और 08 दिसम्बर की सुबह 04ः00 बजे सुनिश्चित कर लेगे कि सभी मतदान केन्द्र के मतदान पदाधिकारी एवं पुलिस बल पहुँच गये हैं।

मतदान समाप्त होने के उपरान्त सभी पीठासीन पदाधिकारी की ओर से सीयू का क्लोज बटन दबवाना सुनिश्चित करेंगे तथा अपनी अभिरक्षा में सभी ईवीएम को बाजार समिति अवस्थित बज्रगृह में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे। सुरक्षित ईवीएम एमएल एकेडमी में जमा होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देवता निवास करते हैं: BDO प्रवीण का भावुक संदेश, जानें क्यों
गौड़ाबौराम और घनश्यामपुर में 8 दिसंबर को होगा पंचायत चुनाव, पढ़िए क्या है DDC Tanay Sultania और City SP Ashok Prasad का सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर दंडाधिकारियों को निर्देश
गौड़ाबौराम और घनश्यामपुर में 8 दिसंबर को होगा पंचायत चुनाव, पढ़िए क्या है DDC Tanay Sultania और City SP Ashok Prasad का सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर दंडाधिकारियों को निर्देश

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत के लिए 01 कलस्टर बनाया गया है, जहाँ कलस्टर पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, टेक्नीशियन एवं स्थानीय कर्मी मौजूद रहेंगे, यदि कहीं से भी ईवीएम खराब होने की सूचना मिलती है, तो तुरंत सुरक्षित ईवीएम के साथ तकनिशियन और प्रखण्ड के कर्मी पुलिस बल के साथ ईवीएम लेकर जाएंगे और आधे घंटे के अन्दर ईवीएम कमीशिनिंग करके बदलना सुनिश्चित करेंगे, लेकिन इसके पहले पूर्व से लगे ईवीएम की अच्छी तरह से जाँच करवा लेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Drowning News: 28 जून को होने वाली थी शादी, दोस्तों के साथ आया महादेव की पूजा में, तालाब में डूबा Samastipur का दूल्हा! मौत से कोहराम

नगर पुलिस अधीक्षक ने ब्रिफिग करते हुए कहा कि चुनाव के लिए सुरक्षा का पुख्ता इतजाम किया गया है। सुरक्षा के कई लेयर बनाये गये हैं। इसलिए पूरी सख्ती के साथ शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना है। यदि कोई व्यक्ति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसे बख्शा नहीं जाए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Minor Abduction: दरभंगा में 14 साल की लड़की को नेपाल ले जाकर धर्मांतरण की थी प्लानिंग, पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू

उन्होंने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी मतदाता को वाहन की सुविधा नहीं दे सकता है, चाय/नाश्ता नहीं करा सकता है, इस पर भी ध्यान देंगे। यदि आपके रहते किसी प्रकार की गड़बड़ी या हंगामा होता है, तो सबसे पहले आप की जिम्मेवारी मानी जाएगी। आपके पास पुलिस बल, लाठी बल मौजूद रहेगा, कार्रवाई में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

ब्रिफिंग में जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज, वरीय उप समाहर्त्ता ललित राही के साथ-साथ पंचायत चुनाव में प्रतिनियुक्त सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारीगण व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samrat Choudhary: बिहार के शिक्षकों को CM Samrat का अल्टीमेटम: चाहिए तो बगल में ‘ट्रांसफर करवा लीजिए लेकिन पढ़ाना ही पड़ेगा’ |’पढ़ाने के लिए...

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ट्रांसफर नीति आसान की है, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता से कSamratChoudhary,BiharTeachers,BiharEducation

Rishu Shri: रिशु श्री का खुलेगा राज! कोर्ट ने SVU को सौंपी 5 दिन की रिमांड, बेनामी संपत्ति पर होगी पूछताछ

Rishu Shri: पटना की विशेष निगरानी अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोपी रिशु श्री को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। SVU अब बेनामी संपत्तियों औरRishuShri,PatnaCorruption,SVUBihar

Bihar Crime: सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: ‘अपराधी बिहार छोड़ो, नहीं तो 48 घंटे में पुलिस देगी जवाब!’

Bihar Crime: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है। कैमूर में उन्होंने कहा, 'अपराधी बिहार छोड़ दें या 48 घंटे में पुलिस देगी जवाब।' मुंडेश्वरSamratChaudhary,BiharCrime,MundeshwariDham

Bihar Maithili Language: खुशखबरी! बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में अब मैथिली की पढ़ाई, जानें छात्रों को क्या मिलेगा फायदा | Darbhanga LNMU और...

Bihar Maithili Language: बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में अब मैथिली भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। इस निर्णय से छात्रों में उत्साह है और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीदBiharEducation,MaithiliLanguage,BiharNews