spot_img

PM MODI twitter account hacked: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर खाता हैक, पढ़िए किससे जुड़े ट्वीट हुए थे साझा

spot_img
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का टि्वटर अकाउंट (PM Modi Twitter account compromised for brief period) रविवार सुबह थोड़े समय के लिए हैक हो गया था। इस दौरान सस्ते बिटकॉइन का वादा करते हुए एक लिंक साझा किया गया था।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा , “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्विटर हैंडल से बेहद संक्षिप्त समय के लिए छेड़छाड़ की गई। मामला ट्विटर तक पहुंचा और अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया है। इस थोड़े समय के लिए जो भी ट्वीट साझा किए गए हैं कृपया उसे अनदेखा करें।”

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट शनिवार देर रात कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया। उनके अकाउंट से बिटकॉइन को लीगल करने का ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में एक लिंक भी शेयर किया गया, जिस पर जाकर लोगों को फ्री बिटकॉइन क्लेम करने को कहा गया।

- Advertisement -

PM का अकाउंट हैक होने की खबर मिलते ही ट्विटर में भी खलबली मच गई। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के प्रवक्ता ने बताया कि हम 24X7 पीएम ऑफिस से बातचीत कर रहे हैं। हैकिंग की जानकारी मिलते ही हमारी टीम ने कॉम्प्रोमाइज्ड अकाउंट को सिक्योर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए। हमारी जांच में पता चला है कि इस समय किसी और अकाउंट के हैक होने का कोई संकेत नहीं है।

फिलहाल ट्विटर अकाउंट को बहाल कर लिया गया है और सभी पिछले गड़बड़ी वाले ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं।
यह ट्वीट रविवार को 2.11 से 2.15 बजे के बीच किए गए। हालांकि इन ट्वीट को कुछ ही देर में डिलीट कर दिया गया। ट्वीट में कहा गया कि भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मंजूरी दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बीटीसी खरीदे हैं और देश के सभी नागरिकों में बांट रही है।

कुछ सार्वजनिक हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री के ट्विटर खाते से हुए ट्वीट पर आश्चर्य जताया। इसमें सिरम इंस्टीट्यूट के आदार पूनावाला और कांग्रेस नेता श्रीनिवास भी शामिल रहे।

PM MODI twitter account hacked: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर खाता हैक, पढ़िए किससे जुड़े ट्वीट हुए थे साझा
PM MODI twitter account hacked: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर खाता हैक, पढ़िए किससे जुड़े ट्वीट हुए थे साझा

बिटकॉइन को लीगल करने का ट्वीट किया
ट्विटर पर रात 2.14 बजे पीएम मोदी के अकाउंट से एक ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था- ‘भारत ने आखिरकार बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में स्वीकार कर लिया है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बिटकॉइन खरीदे हैं और उन्हें देश के सभी नागरिकों को बांटा जा रहा है।’ इस ट्वीट के साथ एक स्कैम लिंक भी शेयर किया गया था।

इससे पहले कि प्रधानमंत्री कार्यालय इस ट्वीट को डिलीट कर पाता, लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया, जो ट्विटर पर लगातार शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर #Hackers, #Bitcoin और #NarendraModi ट्रेंड कर रहे हैं।

PM MODI twitter account hacked: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर खाता हैक, पढ़िए किससे जुड़े ट्वीट हुए थे साझा
PM MODI twitter account hacked: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर खाता हैक, पढ़िए किससे जुड़े ट्वीट हुए थे साझा

सितंबर 2020 में भी प्रधानमंत्री के वेबसाइट से जुड़े ट्विटर खाते और ऐप में सेंधमारी की गई थी। दुनिया भर में कई बड़े नेताओं के इसी तरह से खाते हैक कर उनसे बिटकॉइन से जुड़ी जानकारी साझा करने के कई मामले प्रकाश में आए हैं। PMO ने दी हैकिंग की जानकारी
पीएम मोदी के ट्वीट को देखते ही ट्विटर पर कई लोगों ने आशंका जताई कि प्रधानमंत्री का अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि पीएम का अकाउंट कुछ समय के लिए कॉम्प्रोमाइज हो गया था। PMO ने कहा कि इस दौरान पीएम अकाउंट से किए गए ट्वीट को इग्नोर करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में Manhole Cleaning: मशीनों के बावजूद मजदूरों से क्यों कराई जा रही है सफाई?

Manhole Cleaning: पटना में मानसून से पहले जलनिकासी की तैयारियों के बीच नगर निगम...

Muzaffarpur Railway Station Fire: प्लेटफॉर्म पर लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, Samastipur रेलवे ने लिया एक्शन

Muzaffarpur Railway Station Fire: सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने देखा ऐसा नजारा,...

Purnia News: सीमांचल सुरक्षा सख़्त ! 5 लाख नाम हटे, अब रद्द होंगे राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरा एक्शन प्लान

सीमांचल सुरक्षा: बिहार के सीमांचल में अब प्रशासन पहचान और सुरक्षा को लेकर बेहद...