spot_img

Bihar News: एसएपी के रीडर के पास अकूत संपत्ति, कई ठिकानों पर निगरानी की रेड में मिली करोड़ों, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। हाजीपुर-वैशाली पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में कार्यरत रीडर अनिल प्रसाद के हाजीपुर-पटना सहित कई ठिकानों पर शनिवार को एक साथ छापेमारी की गई। इस छापेमारी में करोड़ो के मकान-दुकान सहित 17 बैंकों के पास बुक बरामद हुए हैं।

- Advertisement -

निगरानी विभाग की एक टीम पटना के बेउर थाना अंतर्गत तेज प्रताप नगर में स्थित आलीशान भवन में छापेमारी करने पहुंची। निगरानी की टीम सुबह 7:00 बजे से ही वैशाली एसपी के रीडर अनिल प्रसाद के आवास पर छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

निगरानी विभाग की टीम पटना के बेउर थाना अंतर्गत तेज प्रताप नगर में स्थित आलीशान भवन में छापेमारी करने पहुंची। निगरानी की टीम को सूचना मिली थी कि अकूत धन संपदा अर्जित किया है। उक्त सूचना के आलोक में छापेमारी की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Uttar Pradesh Samajwadi Party News: सपा में अखिलेश यादव का चौंकाने वाला फैसला, 2027 चुनाव से पहले आलोक रंजन!

एसपी के रीडर अनिल प्रसाद के आवास पर निगरानी विभाग की टीम सुबह 7:00 बजे से ही छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर के खिलाफ निगरानी के पास अकूत धन संपदा अर्जित करने की सूचना मिली थी। उसके बाद यहां पर छापेमारी हुई है।

निगरानी के अधिकारियों की छापेमारी चल रही है। निगरानी विभाग के सूत्रों का कहना है कि छापेमारी चल रही है इसलिए फिलहाल कुछ बोलना जल्दबाजी होगा। लेकिन कई महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं. शाम तक विस्तृत जानकारी मिल पाएगी कि कितने संपत्ति वैशाली एसपी के रीडीर अनिल प्रसाद ने अवैध तरीके से अर्जित कर रखा था।

तेज प्रताप नगर में जहां वैशाली एसपी के रीडर का मकान है वहां एक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर भी चलता है। इसके अलावा निगरानी की टीम भ्रष्ट पुलिस अफसर के इसी कॉलोनी में स्थित एक रिश्तेदार के आवास पर भी छापेमारी करने पहुंची है।

रीडर अनिल प्रसाद के खिलाफ 1,55,39,801 (एक करोड़ पचपन लाख उनतालीस हजार आठ सौ एक रुपये) गलत तरीके से धनार्जन करने का मामला दर्ज किया गया था। छापेमारी दल को इनके पटना स्थित तेज प्रताप नगर बेउर स्थित पांच हजार वर्गफीट जमीन पर निर्मित एक पांच मंजिला एवं एक तीन मंजिला भवन की तलाशी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Uttar Pradesh Samajwadi Party News: सपा में अखिलेश यादव का चौंकाने वाला फैसला, 2027 चुनाव से पहले आलोक रंजन!

तलाशी के क्रम में सोना-चांदी का जेवरात पाया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 5,50,000 (पांच लाख पचास हजार) रुपये आंकी गयी है। जमीन के 06 डीड बरामद हुए हैं, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दो डीड, जिसकी कीमत दस लाख रुपये से अधिक की है, उसे बैंक में बंधक रखकर ऋण लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Uttar Pradesh Samajwadi Party News: सपा में अखिलेश यादव का चौंकाने वाला फैसला, 2027 चुनाव से पहले आलोक रंजन!

17 बैंकों के पासबुक, पांच डेबिट कार्ड मिले हैं। बजाज एलियांज, आईसीआईसीआई में निवेश संबंधित कागजात बरामद हुआ है। इसके अतिरिक्त एक हुडई क्रेटा तथा एक मारुति सुजुकी स्वीफ्ट के कागजात बरामद हुए है।

अनिल प्रसाद के उक्त भवन के ग्राउण्ड फ्लोर पर महाराजा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टायर गोदाम, द्वितीय मंजिला पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कार्यालय, तृतीय मंजिल पर कम्प्यूटर हब, चतुर्थ मंजिल पर आईसीआईसीआई बैंक के फाईनेन्सर का कार्यालय पाया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria -Palasi Murder News: पलासी सुरकिया धार की झाड़ी में मिली विवाहिता की लाश, पिता का चौंकाने वाला खुलासा… दामाद ही है कातिल!

अररिया के पलासी में 27 वर्षीय महिला का शव बांस झाड़ी से बरामद होने से हड़कंप मच गया है। पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुर#PalasiNews,#ArariaCrime,#MurderCase

Bhagalpur Award News: ग्रामीण विकास के नायक! सजीवन मणि सिंह को मिला प्रतिष्ठित वीर सावरकर सम्मान, जानें क्यों

भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड के सजीवन मणि सिंह को दिल्ली के भारत मंडपम में वीर सावरकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। उनके दशकों के सामाजिक कार्य#BhagalpurNews,#VeerSavarkarAward,#RuralDevelopment

Madhubani Sex Racket News: बड़ा खुलासा: Darbhanga -Madhubani NH 27 शाही रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का घिनौना खेल, 7 युवतियां बचाई गईं! पढ़िए...

मधुबनी पुलिस ने NH-27 पर स्थित 'शाही रेस्ट हाउस' में चल रहे अंतरजिला सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिगों समेत सात युवतियों को बचाया है। प्रेमजाल और नौ#MadhubaniSexRacket,#BiharCrime,#HumanTrafficking

Bihar Stone Mining News: शेखपुरा, गया, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर और बांका में पत्थर खनन फिर से शुरू, क्या कम होंगी निर्माण सामग्री की कीमतें?...

बिहार सरकार मानसून के बाद 7 जिलों में पत्थर खनन फिर से शुरू करने जा रही है। ऑनलाइन नीलामी से पारदर्शिता, राजस्व और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। निर्माण सामग्री की कम#BiharMining,#StoneMining,#BiharNews