spot_img

Ayachi Mithila Mahila College शासी निकाय का कई फैसला, विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा पूरी लिस्ट, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ 9 सूत्री प्रस्तावों पर विस्तृत विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित करते हुए अयाची मिथिला महिला महाविद्यालय (Ayachi Mithila Mahila College, Bahera, Darbhanga) शासी निकाय की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बैठक में सर्वप्रथम महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की ओर से दी गई मांग पत्र पर विस्तृत विचार विमर्श करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय को भेजने का सर्वसम्मति निर्णय लिया गया। इस दौरान चयन समिति से चयनित शिक्षकों की सूची के अनुमोदन पर विचार करने के साथ-साथ प्रधानाचार्य की ओर से प्रस्तुत शिक्षकेतर कर्मियों की सूची तैयार कर पद सृजन हेतु विश्वविद्यालय को भेजने पर विचार विमर्श किया गया।

- Advertisement -

साथ ही महाविद्यालय के लेखापाल द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई और तत्काल सचिव द्वारा श्यामानंद चौधरी को वित्त संबंधित कार्य करने का निर्देश दिया गया। शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों के आवेदन पर विचार करते हुए कर्मचारियों के ईपीएफ खाता खोलने के साथ-साथ शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के सेवानिवृत्त एवं आकस्मिक निधन पर कर्मचारी कल्याण कोष से सहयोग राशि देने पर विचार किया गया।

क्षतिग्रस्त भवनों के जीर्णोद्धार के साथ-साथ नवनिर्मित भवन में विद्युतीकरण एवं वेबसाइट पर होने वाले व्यय पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक डॉ विनय कुमार चौधरी सर्वप्रथम महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल कायम करते हुए शिक्षण व्यवस्था में परिवर्तन लाने का सुझाव दिया और इसे अविलंब लागू करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की ओर से महाविद्यालय के सचिव को तत्काल पद से हटाने की  मांग की गई जिसे विश्वविद्यालय को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता शासी निकाय के पदेन अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा ने की । इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव डॉ. दिलीप चौधरी, स्थानीय विधायक डॉ. विनय कुमार चौधरी, प्रभारी प्राचार्य रमेश कुमार झा सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

Bihar Farmers: केंद्र सरकार ने मधुबनी और दरभंगा के 19,200 किसानों के लिए 'मिथिला मल्टी-कमोडिटी उद्यान क्लस्टर' को मंजूरी दी है। 100 करोड़ की परियोजना से आय बढ़ेगी।#BiharNews,#BiharFarmers,#MithilaCluster

शादी की तैयारी है तो हो जाएं अलर्ट! सिर्फ 12 जुलाई तक है मौका, फिर 4 महीने तक नहीं मिलेगा शुभ मुहूर्त

Bihar Wedding Dates: अगर आप इस साल शादी, मुंडन या गृहप्रवेश जैसे शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। हिंदू पंचांगों के अनुसार, 12 जुलाई के बाद अगले चार#BiharWeddingDates,#Chaturmas2024,#DevotthanEkadashi

DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब…हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ‘ ‘सरप्राइज चेक ‘ का क्या रहा इंपैक्ट

Darbhanga DMCH: डीएमसीएच दरभंगा में अधीक्षक और उपाधीक्षक ने अचानक छापा मारा। इस दौरान इमरजेंसी और एनआईसीयू से दो डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल बुलाया गया।#DarbhangaDMCH,#BiharHealth,#DoctorAbsent

LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

Bihar LNMU Admission: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 जून से 6 जुलाई तक चलेगी। पहली चयन सूची जारी हो चुकी है, और कक्षाएं 7 जुलाई#BiharLNMUAdmission,#LNMU,#DarbhangaNews