

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल मुख्यालय में तीसरे दिन बिरौल एवं गौड़ाबौराम प्रखंड के प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न (Biraul is now in the hands of Chief Ruksana and Deputy Chief Arpana) हो गया।
जीत का जश्न, विकास के संग

बिरौल प्रखंड का हुए चुनाव में रुकसाना परवीन लगातार (Chief Ruksana and Deputy Chief Arpana) दूसरी बार प्रमुख पद पर काबिज हुई। जबकि उपप्रमुख पद पर अर्पणा कुमारी ने पूर्व उपप्रमुख मुकेश चौधरी को दो मतों से पराजित कर दिया।

प्रखंड के राजनीति मे यह पहला अवसर होगा, जब बिरौल प्रखंड में प्रमुख और उपप्रमुख की जिम्मेवारी दोनों महिला जनप्रतिनिधियों को मिली है।दुसरी ओर गौड़ाबौराम प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव मे ममता देवी प्रमुख एवं निसार उद्दीन उपप्रमुख विजय घोषित किये गए।
एसडीओ संजीव कुमार कापर ने दोनों प्रखंडों के विजय हुए प्रमुख, उप प्रमुख को प्रमाण पत्र सौंपने के बाद पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाये। मौके पर पर्यवेक्षक अनील कुमार सिन्हा, पीजीआरओ मो.सिद्दीकी मौजूद थे।









You must be logged in to post a comment.