spot_img

मोतिहारी में बड़ा हादसा, सीवान से कार्यक्रम कर लौट रही जय मां अंबे काली डांस-आर्केस्टा पार्टी का पिकअप पलटा, 24 लोग थे सवार, आधा दर्जन जख्मी, दो की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 स्थित ओवर ब्रिज के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर आज सुबह एनएच पर ही पलट गई। दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया है। जानकारी के अनुसार पिकअप सीवान से छौड़ादानो के पचपकडी जा रही थी। उक्त पिकअप पर ओर्केस्ट्रा पार्टी के लोग सवार थे। घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक है।

- Advertisement -

घायलों में बेंजु वादक आदापुर के हीरालाल राम, मुश्ताक मियां के अलावा डान्स पार्टी के प्रकाश कुमार, प्रशांत कुमार सहित 6 लोग शामिल हैं। जिनमे हीरालाल एवं मुश्ताक की स्थिति गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार घटना उस वक्त घटी जब पिकअप चालक ने कोटवा ओवरब्रिज से उतरने के दौरान सड़क पर बने गड्ढे को देखकर वाहन में अचानक से ब्रेक लगाया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई।

ग्रामीणों की मदद से घायल लोगों को इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भेजा गया । सड़क दुर्घटना के बाद एनएच 28 का एक लेन जाम हो गया। मौके पर पंहुची पुलिस ने पिकअप को हटवाकर जाम समाप्त करवाया।

ऑर्केस्ट्रा संचालक फिरोज आलम ने बताया कि जय मां अम्बे काली डांस पार्टी सिवान से प्रोग्राम कर छौड़ादानो के पचपकडी जा रही थी। पिकअप पर 24 लोग सवार थे। इसी बीच कोटवा ओवरब्रिज के समीप तेज हो रही बारिश एव सड़क में गढ़ा होने से पिकअप अनियंत्रित होकर एनएच पर पलट गया जिसमें 6 लोग घायल हो गए।

मौके पर पंहुचे थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar RJD News: लालू यादव के खास सिपाही रहे पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन! RJD में पसरा मातम

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पटना के राजनीतिक और स#PatnaRJDNews,#AnwarAhmed,#BiharPolitics

Saran Chamki Bukhar News: चमकी बुखार का खतरा: सारण में आधी रात बज रहा अलार्म, ऐसे बचेंगे बच्चे?

सारण में चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनोखा अभियान चलाया है। गांवों में रात को चौपालें लग रही हैं और हाईटेक रथ#SaranNews,#ChamkiBukhar,#HealthAwareness

Patna Patliputra Station News: पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल: पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 6 उपद्रवी गिरफ्तार, 500 पर FIR जानिए पूरा मामला!

पाटलिपुत्र स्टेशन पर सिपाही भर्ती के छात्रों के बवाल के बाद पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 6 नामजद और 500 अज्ञात पर FIR, 6 उपद्रवी गिरफ्तार। मंत्री बिजेंद्र#PatnaNews,#BiharPolice,#PatliputraStation

Muzaffarpur NEET Scam News: डॉक्टर बनने के सपने को बेचते थे! नीट फर्जीवाड़ा में 4 और गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में हड़कंप

मुजफ्फरपुर में नीट फर्जीवाड़ा रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने फर्जी पेपर बेचकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के चार और सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिससे छ#MuzaffarpurNews,#NEETScam,#BiharCrime