spot_img

Bihar Crime: अमृतसर AIR Force के जवान की मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी (Motihari) जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित तिवारी टोला में शुक्रवार की देर शाम भारतीय वायुसेना के जवान आदित्य कुमार उर्फ आलोक तिवारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आदित्य अमृतसर (Amritsar AIR Force) में वायुसेना में जेडब्ल्यूओ पद पर कार्यरत थे। वे अवकाश पर अपने गांव आये थे।

- Advertisement -

शुक्रवार की देर शाम अपने पिता के साथ सरसों की फसल लगे अपने खेत देखने गये थे। जहां खेत में लगे फसल के बीच रास्ता बनाने का विरोध करने पर उनपर चाकू से हमला (Amritsar AIR Force jawan stabbed to death in Motihari) कर बुरी तरह घायल कर दिया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से परिजन मोतिहारी सदर अस्पताल ले आए,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनके सीने में दो जगह चाकू के निशान मिले हैं। इस बाबत संग्रामुपर थानाध्यक्ष डॉ. राजीव नयन प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

परिजन ने बताया है कि आदित्य कुमार उर्फ आलोक तिवारी अपने पिता चंदेश्वर तिवारी के साथ घुसियार नहर पुल के समीप स्थित अपने सरसों के खेत में गये थे। जहां फसल के बीच उनके खेत से ट्रैक्टर ले जाकर रास्ता बना दिया गया था, जिससे फसल को काफी नुकसान हो गया था।

इसी का विरोध करने पर तीन-चार हमलावरों ने उनको घेर लिया। उसके बाद पिता के सामने ही चाकू से हमला कर दिया। पिता के चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर चाकू मारकर फरार हो चुके थे।इस घटना के बाद पूरे परिवार और क्षेत्र शोक व्याप्त है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar RJD News: लालू यादव के खास सिपाही रहे पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन! RJD में पसरा मातम

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पटना के राजनीतिक और स#PatnaRJDNews,#AnwarAhmed,#BiharPolitics

Saran Chamki Bukhar News: चमकी बुखार का खतरा: सारण में आधी रात बज रहा अलार्म, ऐसे बचेंगे बच्चे?

सारण में चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनोखा अभियान चलाया है। गांवों में रात को चौपालें लग रही हैं और हाईटेक रथ#SaranNews,#ChamkiBukhar,#HealthAwareness

Patna Patliputra Station News: पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल: पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 6 उपद्रवी गिरफ्तार, 500 पर FIR जानिए पूरा मामला!

पाटलिपुत्र स्टेशन पर सिपाही भर्ती के छात्रों के बवाल के बाद पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 6 नामजद और 500 अज्ञात पर FIR, 6 उपद्रवी गिरफ्तार। मंत्री बिजेंद्र#PatnaNews,#BiharPolice,#PatliputraStation

Muzaffarpur NEET Scam News: डॉक्टर बनने के सपने को बेचते थे! नीट फर्जीवाड़ा में 4 और गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में हड़कंप

मुजफ्फरपुर में नीट फर्जीवाड़ा रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने फर्जी पेपर बेचकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के चार और सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिससे छ#MuzaffarpurNews,#NEETScam,#BiharCrime