back to top
26 जुलाई, 2024
spot_img

बिहार के युवक ने दो धर्मों की दो युवतियों से रचाई शादी, एक के लिए बना अमित, दूसरे के लिए रिजवान, पढ़िए पूरी खबर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के छपरा से प्यार, इश्क और धोखा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसे पढ़कर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे आखिर एक लड़के ने दो धर्मों की युवतियों से शादी (Married to two girls of two religions) कैसे रचा ली। मामला छपरा से जुड़ा है।

 

जानकारी के अनुसार, अमित नाम के युवक ने रिजवान बनकर मुस्लिम लड़की से निकाह किया। फिर तीन साल बाद अमित बनकर दूसरी हिंदू लड़की से शादी कर ली।

पूरा मामला छपरा के नयागांव थाना क्षेत्र का है। अमित ने गुवाहाटी की रहने वाली युवती राजीना बेगम से रिजवान अहमद बनकर निकाह किया। इसके बाद अवतारनगर थाना क्षेत्र से संध्या नाम की लड़की से अमित बनकर दूसरी शादी कर ली।

छपरा की राजीना बेगम से अमित की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। दोस्ती प्यार में कब बदल गया पता ही नहीं चला। राजीना और अमित दोनों ने एक दूसरे से विवाह करने का फैसला लिया। इसके बाद अमित ने कोर्ट में धर्म परिवर्तन करवा कर खुद को रिजवान बना लिया।

इसके बाद अमित ने 4 फरवरी 2018 को गुवाहाटी में रजिस्ट्रार के सामने इस्लाम धर्म कबूल किया था। इसके बाद 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली थी। निकाह के तीन साल बीते भी नहीं थे कि अमित ने अपने गांव नया गांव में आकर दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी राजीना से दो बेटे भी हैं।

अमित ने लॉकडाउन में किया था दूसरा विवाह

कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन के दौरान अमित अपने घर पर आया था। यहां अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी देवेंद्र प्रसाद की पुत्री संध्या के साथ शादी 27 अप्रैल 2021 को शादी कर ली। हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि अमित उर्फ रिजवान के परिजनों को उसकी पहली शादी के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। धर्म बदलकर शादी करने को लेकर परिजनों द्वारा बात छुपाई गई है।

पहली शादी करने के कुछ दिनों बाद वह गांव आया और यहां अवतारनगर थाना क्षेत्र की संध्या नाम की लड़की से अमित बनकर दूसरा शादी कर ली। अमित और राजीना बेगम की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोस्ती देखते-देखते प्रेम में बदल गई। अमित और राजीना दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

राजीना ने रखी थी धर्म बदलने की शर्त

राजीना ने शादी से पहले अमित को धर्म बदले के लिए कहा। इसके बाद अमित कोर्ट से अपना धर्म परिवर्तन करवाकर रिजवान बन गया। परिवार की रजामंदी से दोनों का निकाह हुआ। शादी के तीन साल बीत जाने के बाद अमित अपने गांव नयागांव आया। यहां उसने दूसरी शादी कर ली। अमित उर्फ रिजवान को राजीना से दो बेटे भी हैं।  बताया जा रहा है कि यह युवक सरकारी नौकरी में है।

जानकारी के अनुसार वो अमित उर्फ रिजवान केंद्रीय जल परिषद में कार्यरत है। वो फिलहाल जम्मू कश्मीर में पोस्टेड है। पिता की मौत के बाद उसे अनुकंपा पर नौकरी मिली है। बताया जाता है कि इतने साल गुजर जाने के बाद अब जाकर मामला सामने आया है। संध्या ने सोशल मीडिया पर भी काफी पोस्ट किए हैं।

संध्या ने जब अमित का मोबाइल देखा तो उसे पहली शादी की फोटो और कुछ वीडियो मिले. इसके बाद संध्या ने पहली पत्नी को फोन किया। अब राजीना भी कोर्ट में केस करने की बात कह रही है। अभी पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Court का Big Action! थानाध्यक्ष पर ₹5,000 का जुर्माना, जानिए कोर्ट ने क्या कहा?

दरभंगा में न्यायालय का बड़ा एक्शन! थानाध्यक्ष पर कोर्ट का डंडा, लगा जुर्माना। कोर्ट...

Darbhanga में महिला के घर में लगाई आग, की लूटपाट –Darbhanga court ने सुनाया 3 साल की सजा

दरभंगा में महिला के घर में लगाई आग, की लूटपाट – कोर्ट ने सुनाया...

Darbhanga के Kusheshwarsthan शिवगंगा की सीढ़ियों से हटेगी काई, सुरक्षा के लिए लागू होंगे नए नियम, मंदिर परिसर में वोलंटियरों की नो एंट्री

श्रद्धालु भावना + प्रशासन की तैयारी + भीड़ प्रबंधन + सुरक्षा + साफ-सफाई। यही...

बसबीट्टी में मामा श्री, 4 शराब तस्कर फरार, हुई पहचान, 504 लीटर नेपाली शराब बरामद

बेनीपुर, देशज टाइम्स | बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर दाथ गांव में बहेड़ा पुलिस...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें