spot_img

मोतिहारी में वाहन मालिक से 90 हजार कैश रिश्वत लेते कस्टम सुपरिटेंडेंट और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

पटना सीबीआई की टीम ने मोतिहारी में कार्रवाई करते हुए बुधवार को कस्टम कार्यालय के कस्टम सुपरिटेंडेंट दीपक कुमार चौधरी और डाटा ऑपरेटर आनंद कुमार को 90 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कस्टम सुपरिटेंडेंट एक वाहन मालिक से 90 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि कस्टम अधीक्षक ने एक ट्रक को पकड़ा था, ट्रक पर लदे सामान का पक्का कागज भी था और जीएसटी का भुगतान भी किया जा चुका था।

- Advertisement -

इन सब के बावजूद सामान के साथ ट्रक को छोड़ने के लिए कस्टम अधीक्षक ने ट्रक मालिक से रुपये की मांग की थी। इसके बाद 90 हजार पर सौदा तय हुआ। इसकी शिकायत वाहन मालिक ने पटना स्थित सीबीआई ऑफिस में आवेदन देकर कर दी थी।

- Advertisement -

इसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने जांच की और आज रिश्वत लेते कस्टम सुपरिटेंडेंट दीपक कुमार चौधरी और डाटा ऑपरेटर आनंद कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेने पर उनके पास से 90 हजार रुपये बरामद हुए है। सीबीआई की टीम गिरफ्तारी के बाद कस्टम सुपरिटेंडेंट और डाटा ऑपरेटर को अपने साथ लेकर गये।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Purnia Bribe: राजस्व अधिकारी 40 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 30 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई

Purnia Bribe: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे जीरो टॉलरेंस अभियान की एक...

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बोचहां में हथियार के बल पर व्यवसायी से छीनी गई कार गायघाट से बरामद, पढ़िए 2 बदमाश, चाचा – भतीजी...

कार लूट: मुजफ्फरपुर में एक सर्राफा व्यवसायी से हथियार के दम पर लूटी गई...

Darbhanga News: 9 दिन बाद थी शादी, होने वाली पत्नी के सामने ट्रैक्टर ने कुचला, दूल्हा की मौत

Bihar Accident: दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है, जहां...