spot_img

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल पर बड़ा हमला, कहा-अपने ही लोकसभा क्षेत्र के अपराधियों से डरते हैं प्रदेश अध्यक्ष, घुमाते हैं शराब माफिया को

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में एकबार फिर जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए विवादास्पद बयान दिया है। पप्पू यादव ने सीधे बीजेपी के बिहार प्रमुख और अध्यक्ष संजय जायसवाल से लेकर पीएम मोदी तक पर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि वह अपने ही लोकसभा के इलाके में अपराधियों से डरते हैं। शराब माफिया को गाड़ी में घुमाते हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

आज जिले के घोड़ासहन पहुंचे जाप प्रमुख पप्पू यादव ने पार्टी के प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह के आवास पर आयोजित तिरहुत प्रमंडल के पार्टी के कार्यकर्त्ता को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को जमकर कोसा।

- Advertisement -

साथ ही उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने पार्टी नेताओ को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मेरे पास दस विधायक भी होते तो जनता घर में होती और सरकार सड़क पर।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास हिंदू मुस्लिम हिन्दुस्तान पाकिस्तान और मंदिर मस्जिद के अलावा विकास का कोई एजेंडा नही है।व हीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने ही लोकसभा क्षेत्र के अपराधियों से डरते हैं। शराब माफिया को लेकर अपनी गाड़ी में लेकर घूमते हैं। अपने ही सरकार के द्धारा फैलाये जा रहे आतंक और भष्ट्राचार के खिलाफ कुछ नहीं बोलते।

उन्होने कहा कि बिहार सरकार और विपक्ष का अंदरूनी तालमेल है। जिस कारण ही विपक्ष अपनी भूमिका के निर्वहन करने मे विफल है।इसके बाद जाप सुप्रीमो ढाका रजिस्ट्री कार्यालय गोलीबारी मे मारे गये वरूण सिंह के परिजनो से मुलाकात कर उनके बच्चे की पढाई के खर्च देने का घोषणा किया।

वहीं, पटना में जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा
कि बिहार की जनता बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफियाओं के आतंक से कराह रही हैं। इन माफियाओं को सत्तापक्ष और विपक्ष का समर्थन प्राप्त हैं। गया की घटना बहुत ही शर्मनाक और क्रूर हैं।

उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। पुलिस प्रशासन माफियाओं के इशारे पर सैकड़ों महिला, वृद्ध और नाबालिक लड़कियों को हाथ-पैर बांधकर पिटाई करती है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी सत्ता पक्ष और विपक्ष ने नेताओं के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।

पप्पू यादव ने कहा कि इस कांड में राजद के नेताओं का भी हाथ है इस कारण विपक्ष के नेता इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। बिहार सरकार को पूरी ताकत और तैयारी के साथ पूरे बिहार के जमीन माफिया, शराब और बालू माफिया के नेक्सेस के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। डीएसपी के सामने महिलाओं के हाथ पीछे करके जिस तरीके से बांधे गए, यह बर्बर कार्रवाई है। मामले में शामिल डीएसपी को अविलंब बर्खास्त किया जाना चाहिए। कौन-कौन लोग इसके पीछे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।

जन अधिकार पार्टी बालू माफिया, जमीन माफिया और शराब माफियाओं के खिलाफ राज व्यापी आंदोलन करेगी। पप्पू यादव ने कहा कि आने वाले दिनों हम लोग गया कि घटना के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। पप्पू यादव ने कहा कि अगर इन लोगों पर कारवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर इन माफियाओं के नेक्सस को उजागर करूंगा।

प्रेस कांफ्रेंस में जाप राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह और राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar RJD News: लालू यादव के खास सिपाही रहे पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन! RJD में पसरा मातम

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पटना के राजनीतिक और स#PatnaRJDNews,#AnwarAhmed,#BiharPolitics

Saran Chamki Bukhar News: चमकी बुखार का खतरा: सारण में आधी रात बज रहा अलार्म, ऐसे बचेंगे बच्चे?

सारण में चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनोखा अभियान चलाया है। गांवों में रात को चौपालें लग रही हैं और हाईटेक रथ#SaranNews,#ChamkiBukhar,#HealthAwareness

Patna Patliputra Station News: पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल: पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 6 उपद्रवी गिरफ्तार, 500 पर FIR जानिए पूरा मामला!

पाटलिपुत्र स्टेशन पर सिपाही भर्ती के छात्रों के बवाल के बाद पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 6 नामजद और 500 अज्ञात पर FIR, 6 उपद्रवी गिरफ्तार। मंत्री बिजेंद्र#PatnaNews,#BiharPolice,#PatliputraStation

Muzaffarpur NEET Scam News: डॉक्टर बनने के सपने को बेचते थे! नीट फर्जीवाड़ा में 4 और गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में हड़कंप

मुजफ्फरपुर में नीट फर्जीवाड़ा रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने फर्जी पेपर बेचकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के चार और सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिससे छ#MuzaffarpurNews,#NEETScam,#BiharCrime