spot_img

Murder In Saharsa: घर जाने की बजाए दुकान में ही सो गया इलेक्ट्रानिक दुकानदार, सुबह मिली लाश, सहरसा में गला रेतकर हत्या से बवाल

spot_img
- Advertisement -

बिहार के सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र के सहसौल बाजार में अपराधियों ने एक तीस वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार सह बिजली मिस्त्री संतोष की गला रेतकर हत्या कर दी है। हद यह, वह रात में अपने दुकान पर ही सो गया था। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा और ग्रामीणों को शक हुआ तो सोमवार की सुबह सभी दुकान पर पहुंचे मगर देखकर दंग रह गए, संतोष वहीं औधे मुंह पड़ा था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले के बसनही थाना व सोनवर्षा राज प्रखंड के सहसौल बाजार में रविवार की रात एक बिजली मिस्त्री की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

मिस्त्री रात घर जाने के बजाय दुकान पर ही रुक गया था। सुबह परिजन उसे ढूंढते हुए दुकान पहुंचे तो उसका शव देखकर सन्न रह गए। मृतक की पहचान, बथनाहा गांव निवासी दिनेश सादा के 30 वर्षीय पुत्र संतोष सादा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: राउज एवेन्यू कोर्ट में आज बड़ा फैसला: लालू परिवार के 'Money Laundering Case' पर तय होंगे आरोप?

परिजनों का कहना है कि संतोष की सहसौल बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान ठीक करने दुकान चलाता था। वह रोज दुकान बंद करने के बाद रात घर लौट जाता था।

घर जाने की बजाए दुकान में ही सो गया इलेक्ट्रानिक दुकानदार, सुबह मिली लाश, सहरसा में गला रेतकर हत्या से बवाल
घर जाने की बजाए दुकान में ही सो गया इलेक्ट्रानिक दुकानदार, सुबह मिली लाश, सहरसा में गला रेतकर हत्या से बवाल

लेकिन रविवार की रात घर नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि वह शाम चार बजे घर आया था। किंतु, उसके बाद नहीं लौटा। रात 12 बजे तक नहीं लौटा तो फोन किया। किंतु, मोबाइल का भी स्वीच ऑफ था। उनलोगों ने सोचा कि सुबह लौट आएगा। सुबह परिजन उसे ढूंढते ही सहसौल स्थित दुकान पर पहुंचे तो उसका शव देखा। उनका गला धारदार हथियार से रेता हुआ था।

हत्या क्यों और कैसे हुई, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। विरोध में लोगों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया। इससे पहले, घटना की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीणो की भीड़ मौके पर जुटने लगी। इधर, घटना की सूचना पर बसनही थानाध्यक्ष रहमान अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर संवैधानिक संकट: राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प?

लेकिन परिजन समेत ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया। आक्रोशित लोगों ने घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा. फिरहाल ग्रामीण वरीय पुलिस पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

परिजनों ने इसकी सूचना बसनही थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। किंतु, परिजन और स्थानीय लोग हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच और श्वान दस्ता बुलाकर अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं उठने दे रहे थे। शव नहीं उठने देने की सूचना पर एसडीपीओ इम्तियाज अहमद भी मौके पर पहुंचकर उग्र भीड़ को समझा बुझाकर मामला शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाये।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमतौल को लगी जलजमाव की बीमारी, आखिर क्या है समस्या की जड़? कौन करेगा इलाज, कीचड़, गंदगी, व्यापार ठप!

कमतौल जलजमाव: बारिश ने दरभंगा के कमतौल और अहियारी नगर पंचायत में आम लोगों...

Darbhaga News: दरभंगा में मकानों का सर्वे शुरू, भविष्य की Kamtaul Census योजनाओं के लिए अहम

Kamtaul Census: दरभंगा के कमतौल-अहियारी नगर पंचायत में एक महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है,...

Bihar News: बिहार के सरकारी दफ़्तर में अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, HRMS से पड़ेगा अवकाश आवेदन!

HRMS Bihar: बिहार में सरकारी कामकाज को और भी चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में...