back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

अब बिहार में किचन तक पाइप से पहुंचेगा गैस, मिलेगी सिलेंडर की बुकिंग कराने से मुक्ति, जुटी सिंगापुर की कंपनी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

देश के एक करोड़ घरों में पाइप लाइन से गैस पहुंचाने का लक्ष्य है। इस परियोजना के तहत गुवाहाटी-बरौनी गैस पाइप परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पहले चरण में गुवाहाटी से बरौनी तक 730 किलोमीटर में गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है तथा 31 मार्च तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो यह कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो जाएगा। बिहार में बरौनी से अररिया तक 276 किलोमीटर पाइप बिछाया जाना है, जिसमें करीब 230 किलोमीटर पाइप बिछाया जा चुका है तथा शेष कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

- Advertisement -
अब बिहार में किचन तक पाइप से पहुंचेगा गैस, मिलेगी सिलेंडर की बुकिंग कराने से मुक्ति, जुटी सिंगापुर की कंपनी
अब बिहार में किचन तक पाइप से पहुंचेगा गैस, मिलेगी सिलेंडर की बुकिंग कराने से मुक्ति, जुटी सिंगापुर की कंपनी

केंद्र सरकार ने 2026 तक सभी घरों में किचन तक पाइप से गैस पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, अगर सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से चलता रहा तो पहले चरण में बेगूसराय के एक लाख 69 हजार 787 घरों की रसोई में पाइप के द्वारा 2022 में गैस की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

बेगूसराय में इसके लिए सिंगापुर की कंपनी थिंक गैस की ओर से करीब दो हजार किलोमीटर पाइप बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। पाइप लाइन बिछ जाने के बाद हर घर नल का जल की तरह हर घर घरेलू गैस पहुंचेगा।

इस पहल से जहां सिलेंडर की बुकिंग कराने से भी मुक्ति मिलेगी, सिलेंडर के फटने का खतरा भी कम होगा। पाइप लाइन से आपूर्ति होने वाले गैस का जितना उपयोग करेंगे, उसका मासिक बिल आएगा तथा इसके लिए मीटर लगाए जाएंगे।

तेल एवं प्राकृतिक गैस कंपनी गेल इंडिया के सीनियर मैनेजर आर. बनर्जी ने बताया
कि बरौनी-गुवाहाटी गैस पाइप परियोजना के तहत बिहार में 276 किलोमीटर में पाइप बिछाया जाना है, बचे जगहों पर भी युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। 31 मार्च तक गैस पाइप बिछाने का कार्य पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

बरौनी से गुवाहाटी के बीच गैस पाइप बिछाने का कार्य पूरा हो जाने के बाद दूसरे चरण में घर-घर गैस पहुंचाने की योजना पर काम तेजी से होगा। उन्होंने बताया कि बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, पुर्णिया, अररिया, किशनगंज से यह गैस पाइप लाइन सिलीगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक जाएगी।

इन सभी जिले में 25-25 किलोमीटर की दूरी एक प्याइंट (एसबी स्टेशन) बनाया जाएगा। जहां से आस-पास के क्षेत्र में लोगों के घरों तक गैस की आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही साथ यहां से लोग अपने वाहन में भी सीएनजी भरवा सकेंगे। बेगूसराय शहरी क्षेत्र में घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाने का कार्य चल रहा है, जल्द ही खगड़िया सहित अन्य जिलों में भी यह कार्य शुरु होने की उम्मीद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह: टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस!

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जब भारत और साउथ...

Shikhar Dhawan News: शिखर धवन ने रचाई सोफी शाइन से शादी, गब्बर के नए सफर पर सितारों ने लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan News: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई...

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें