- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

बिहार के छात्रों को बड़ा झटका! 211 नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से नहीं शुरू होगी पढ़ाई, जानिए क्यों
2 

बिहार के 125 प्राइवेट स्कूलों पर ताला लगने का खतरा! जानें हजारों बच्चों के भविष्य का क्या होगा?
3 

दरभंगा से खुली बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पोल! DMCH में 50% छात्र फेल, NMC ने दी चेतावनी, पढ़ाई और इलाज दोनों ठप, क्या है वजह?
4 

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…
5 

दरभंगा DM का ताबड़तोड़ फैसला: 131 अधिकारियों का रातोंरात बड़ा फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट!
6 

पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!
दरभंगा के जाले प्रखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां के स्थानीय चौधरी मोहल्ला के शिवजी चौधरी ने जाले थाना में आवेदन देकर मकान बनाने पर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर मारपीट कर लूटपाट करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस को दिए आवेदन में कहा है
इसी मुहल्ले के सुरेश चौधरी ने उससे मकान बनाने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की। इसे उसने अनसुना कर दिया था। पैसा नहीं मिलते देख गत गुरुवार को वह बन रहे मकान में कार्यरत राजमिस्त्री और मजदूरों को मजदूरी का पैसा दे रहे थे।
the_ad id=”21939″]
इस दौरान जैसे ही वह पैसा देने के लिए मुड़े कि सुरेश चौधरी दो अज्ञात लोगों को लेकर आ धमका। जमकर गाली-गलौज करते हुए 50 हजार रुपए नही पहुंचने का कारण पूछा। कोई जवाब नहीं देने पर चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। जब वह बचने के लिए हाथ से रोका तो हाथ काट दिया।
वह घायल हो गया। इसी दौरान गले में पहने 4 भर सोना की सिकरी और जेब में रखे बीस हजार रुपया छीन लिए। वहीं, धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल शिवजी चौधरी की चिकित्सा रेफर अस्पताल में चल रही है।
थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया
प्राथमिकी दर्ज कर जांच चल रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
प्राथमिकी दर्ज कर जांच चल रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -








