spot_img

मधुबनी में आलू व्यवसायी के घर भीषण डकैतीः दर्जन भर बम विस्फोट और फायरिंग के बीच हथियार से काटा गृहस्वामी के बेटे का सिर, 6 लाख की संपत्ति पर डाका

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव के मझौरा टोल में आलू व्यवसायी सीतेश यादव को घर में बंधक बनाकर डकैतों ने भीषण लूटपाट की। विरोध करने पर छह लोगों को जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके बाद नकद व जेवरात समेत करीब सात लाख की संपत्ति लूट ली। लूट का सामान लेकर आसानी से निकलने के लिए छह बम फोड़े और चार राउंड फायरिंग भी की।

- Advertisement -

लूटपाट के दौरान अपराधियों ने तेज हथियार से हमला कर राम उदगार यादव को बुरी तरह जख्मी कर दिया। बम विस्फोट में घूरन यादव व भोला नदाफ जख्मी हो गए। राम उदगार यादव को इलाज के लिए दरभंगा तो दो अन्य का इलाज जयनगर में चल रहा है।

पीड़ित व्यवसायी के परिजन ने बताया कि हथियारों से लैस करीब दो दर्जन अपराधियों ने व्यसायी सीतेश यादव के घर के मेन गेट का दरवाजा व खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बारी- बारी से सभी घरों में करीब आधे घंटे तक लूटपाट की। इस दौरान सीतेश यादव को एक घर में बंद कर दिया। सीतेश यादव खाद, हार्डवेयर, आलू प्याज की गद्दी का काम करते हैं।

व्यवसायी ने बताया कि मुझे एक कमरे में बंद कर दिया गया। विरोध करने पर पुत्र राम उदगार यादव को कुल्हाड़ी से सिर पर वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। भाई घूरन यादव, पड़ोसी मो. भोला मियां समेत परिवार की तीन महिलाओं को भी जख्मी कर दिया।

घायल महिलाओं का इलाज ग्रामीण स्तर पर चल रहा है। वहीं घायल राम उदगार यादव, घूरन यादव और मो.भोला मियां को जयनगर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में राम उदगार यादव को गंभीर हालत में दरभंगा रेफर कर दिया गया।

व्यवसायी सीतेश यादव के घर हुई डकैती की घटना में गंभीर रूप से जख्मी उनके पुत्र राम उदगार यादव को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि दरभंगा में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। उनके ऊपर डकैतों के द्वारा तेज हथियार से सिर पर बुरी तरह से हमला कर जख्मी कर दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी है।

वही बम विस्फोट में घायल घुरण यादव व भोला नदाफ का इलाज जयनगर में चल रहा है। दोनों को बम विस्फोट से पैर जख्मी है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दोनों के पर डकैतों के द्वारा बम से हमला किया। जिसमें यह दोनों गंभीर रूप से जख्मी है। जिनका इलाज जारी है।

आधी रात में घर के पीछे की खिड़की तोड़कर एक डकैत कमरे में घुसा। फिर आंगन आने वाले पिछले दरवाजे को खोल दिया। इसके बाद करीब 15 डकैत घर के अंदर घुसे। तब तक परिवार के लोग जग गए थे। विरोध करने पर राम उदगार यादव को कुल्हाड़ी से सिर पर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

इसके बाद परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगे। सभी कमरों के दरवाजे को कुल्हाड़ी मारकर तोड़ दिया। प्रमिला देवी केघर का दरवाजा तोड़कर कमरे में चार डकैत पहुंचे। एक ने गला दबा दिया। जान बचाने के लिए प्रमिला ने गोदरेज की चाबी दे दी। डकैतों ने बक्सा और ट्रंक को तोड़कर जेवरात व नकद समेत सभी कीमती सामान निकाल लिए। आधे घंटे तक लूटपाट के बाद जान मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जयनगर के डॉग स्क्वायड की टीम ने छतौनी गांव में हुई डकैती कांड की जांच की। डॉग स्कवायड की टीम ने घटनास्थल से पश्चिम की ओर विदा हुआ और चौर होते हुए एनएच 104 सड़क पर आकर डॉग स्कवायड का खोजी कुत्ता रुक गया।

आशंका है कि डकैत घटना के अंजाम देकर पश्चिम की दिशा में भागे एवं एनएच 104 सड़क पर आकर किसी वाहन से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, हरलाखी थानाध्यक्ष अनोज कुमार देवधा थानाध्यक्ष रमेश शर्मा सहित अन्य थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports