spot_img

आंगनबाड़ी सेविका से 25 हजार कैश घूस लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा बगहा का घूसखोर लिपिक शंभु पांडेय

spot_img
- Advertisement -

बिहार के बगहा में गुरुवार को निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर लिपिक को दबोचा है। यह घूसखोर लिपिक शंभुनाथ पांडेय आंगनबाड़ी सेविका के चंगुल में फंस गया जिससे वह पचीसी हजार की घूस मांग रहा था मगर, चढ़ गया सूली पर।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बगहा-1 प्रखंड के ICDS कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत शंभुनाथ पांडेय पचीस हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। निगरानी डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची टीम गिरफ्तार लिपिक को अपने साथ मुजफ्फरपुर लेकर चली गई।

- Advertisement -

बताया जाता है कि बगहा प्रखंड के आईसीडीएस कार्यालय के प्रधान लिपिक शंभु नाथ पांडे को विजिलेंस की टीम ने गुरुवार की दोपहर 25 हजार रुपया के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में आई विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई। गिरफ्तार प्रधान लिपिक को निगरानी की टीम अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गई।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक प्रधान लिपिक शंभू नाथ पांडेय ने एक आंगनबाडी सेविका की सेवा स्थाई करने के एवज में डुमरिया गांव निवासी रजनीश कुमार गिरी से 25 हजार रूपए की मांग की थी। इसकी शिकायत रजनीश कुमार ने निगरानी से की थी।आंगनबाड़ी सेविका के देवर रजनीश कुमार की सूचना पर निगरानी की टीम हरकत में आई। निगरानी विभाग ने जांच के बाद मामले को सही पाया। गुरुवार को पैसे देने की बात तय हुई थी। निर्धारित समय पर रजनीश पैसे लेकर आरोपी प्रधान लिपिक के पास पहुंचा था।

प्रधान लिपिक शंभु नाथ पांडे प्रखंड के डुमरिया निवासी रजनीश कुमार गिरी से उनकी भाभी पूजा कुमारी से घूस की मांग की थी। पूजा कुमारी आंगनबाड़ी सेविका हैं। उनसे सेवा स्थाई करने एवं खाता सत्यापन के नाम पर 25 हजार रुपया की मांग की गई थी।

सेविका का खाता सत्यापन विभाग की अनिवार्य जिम्मेवारी है क्योंकि उसके बाद ही आंगनवाड़ी केन्द्र का संचालन हो पाता है। इस छोटे से काम के लिए आरोपी ने छोटे दर्जे के कर्मी से बड़ी रकम की मांग की थी। जिसके बाद रजनीश कुमार की ओर से विजिलेंस टीम से शिकायत की गई थी।

रजनीश कुमार के शिकायत के आलोक में विजिलेंस की टीम के द्वारा पहले इसका सत्यापन किया गया। गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे डीएसपी अरुण कुमार पासवान, इंस्पेक्टर सत्येन्द्र राम की टीम ने आईसीडीएस कार्यालय में छापेमारी कर प्रधान लिपिक को 25 हजार नगद के साथ गिरफ्तार किया।

विजिलेंस टीम प्रधान लिपिक शंभूनाथ पांडे को अपने साथ आवश्यक कार्रवाई को लेकर मुजफ्फरपुर ले गई। विजिलेंस इंस्पेक्टर सतेन्द्र राम ने बताया कि गिरफ्तार प्रधान लिपिक से पूछताछ की जा रही रही है। आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase

जमालपुर को नहीं मिली नई पहचान! हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का मेंटेनेंस क्यों अटका, जानें

Jamalpur Railway News: जमालपुर को एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद पर ग्रहण लग गया है। 30 जून से हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू#JamalpurRailway,#HowrahJamalpurExpress,#EasternRailway

दरभंगा: वीआईपी रोड पर वृद्धा से कान के टॉप्स की ठगी!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में वीआईपी सड़क पर दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला से 16 हजार रुपए पेंशन और सोने के टॉप्स लूट लिए गए। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#RobberyNews

बड़ी खबर: पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया के 10 लाख युवा अब बनेंगे AI एक्सपर्ट, जानें कैसे बदलेगी आपकी किस्मत!

Bihar AI Training: बिहार सरकार ने 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों में प्रशिक्षित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य रोजगार बढ़ाना और स्टार्टअप इकोसि#BiharAI,#YouthEmpowerment,#DigitalBihar