spot_img

दरभंगा के बिरौल में पंचायत समिति मद में गड़बड़झाला, मंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर जांच को पहुंची टीम

spot_img
- Advertisement -
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल प्रखंड क्षेत्र के ईटवाशिवनगर पंचायत में पंचायत समिति मद् से किये गए योजनाओं की जांच करने राज्य मुख्यालय पटना से दो सदस्यीय टीम बिरौल पहुंची।
यह जांच पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर किया जा रहा है। जांच टीम में शामिल राज्य गुणवत्ता निरीक्षक हाकिम प्रसाद, जिला गुणवत्ता परिक्षक रजनी कांत चौधरी प्रखंड कार्यालय पहुंचे।
जहां इन लोगों ने शिकायकर्ता मुकेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, राजाराम यादव के मौजूदगी में वर्ष 20-21 और 21-22 मे ईटवाशिवनगर पंचायत मे पंचायत समिति मद् से चलाये गए योजना से संबंधित संचिकाओं एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया।
इसके बाद बीडीओ प्रेम सागर मिश्र, बीपीआरओ प्रेम प्रकाश एवं जेई नवीन कुमार से कई बिंदुओं पर पूछताछ की। इसके बाद योजना से संबंधित महत्वपूर्ण कागजातों का छायाप्रति प्राप्त किया।
योजना स्थल पर प्रस्थान करने से पहले जांच अधिकारी हाकिम प्रसाद ने बताया कि मुकेश चौधरी सहित अन्य पंचायत समिति सदस्यों ने ईटवाशिवनगर पंचायत में वर्तमान प्रमुख रुखसाना परवीन की ओर से चलाए गए योजना में जेई, बीपीआरओ के मिली भगत से गलत तरीका से राशि का भुगतान कर दिये जाने से संबंधित शिकायत पंचायती राज मंत्री से किया था।
मंत्री के निर्देश के आलोक में जांच के लिए बिरौल आया हूं। यह प्रथम जांच की जा रही है। इस क्रम में अगर जरूरत पड़ेगी तो अन्य बिंदुओं पर आगे जांच की जाएगी।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase

जमालपुर को नहीं मिली नई पहचान! हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का मेंटेनेंस क्यों अटका, जानें

Jamalpur Railway News: जमालपुर को एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद पर ग्रहण लग गया है। 30 जून से हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू#JamalpurRailway,#HowrahJamalpurExpress,#EasternRailway