spot_img

Shatrughan Sinha: टीएमसी की टिकट पर आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा

spot_img
- Advertisement -

हले दरभंगा के पूर्व सांसद और बीजेपी से कांग्रेस में गए कीर्ति आजाद दीदी के संग गए। अब खामोशी से पूर्व भाजपा सांसद, सिने अभिनेता, बिहार के लाल और कांग्रेसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी में शामिल होकर दीदी यानी ममता बनर्जी के साथ पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा का उपचुनाव लड़ेंगे। यह चुनाव 12 अप्रैल को होगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके लिए ममता बनर्जी ने फिल्म एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को यहां से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, कभी दीदी का साथ छोड़कर बीजेपी में जाने वाले और फिर दीदी की जीत पर वापस लौटने वाले बाबुल सुप्रियो बालीगंज विधानसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए गए हैं।

- Advertisement -

नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से नाता तोड़ लेने वाले शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के टिकट से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। टीएमसी ने आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट देने का फैसला किया है।

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने आज यानी रविवार को पश्चिम बंगाल उपचुनाव में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे जबकि बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो उम्मीदवार होंगे।

बाबुल सुप्रियो साल 2014 और 2019 में लगातार दो बार आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद नियुक्त हुए थे। आसनसोल की सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। वह भाजपा से सांसद थे। अब वहां से शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ेंगे। बाबुल सुप्रियो को बालीगंज से उम्मीदवार बनाया है। ममता बनर्जी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase