spot_img

दरभंगा में मानवाधिकार एवं समाज न्याय और तेज करेगा गरीब, लाचार, असहाय के हित में लड़ाई, स्थापना दिवस पर लिया संकल्प-आने वाले सालों में जन-जन की आवाज बनेंगे

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मानवाधिकार एवं समाज न्याय (Human Rights and Social Justice) के जिला कार्यालय में मानवाधिकार एवं समाज न्याय के जिलाध्यक्ष डॉ. पंकज प्रकाश की अध्यक्षता, मुख्य प्रदेश महासचिव अजय कुमार अन्नपूर्णा और प्रदेश महासचिव अंकुर गुप्ता की उपस्थिति में केक काटकर सादगी से स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश महासचिव अजय कुमार अन्नपूर्णा ने कहा
कि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय गरीब, लाचार,असहाय लोगों के हित में हर संभव लड़ाई लड़ने को प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

गत कई सालों में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के दरभंगा जिला इकाई टीम ने प्रखंड, पंचायत स्तर पर विभिन्न तरह के सामाजिक विवादित मुद्दों को सुलझाया है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के महिला एवं शिशु वार्ड में हमने महिलाओं के लिए स्तनपान केंद्र का निर्माण किया है।

- Advertisement -

प्रदेश महासचिव अंकुर गुप्ता ने कहा
कि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय ने गरीब लाचार लोगो को भी संविधान द्वारा दिये गए अधिकार, कानून का सकारात्मक उपयोग के लिए जागरूक कर रहा है, जो असहाय लोगों के लिए एक वरदान साबित हुआ है। दिन रात संगठन जनहित के क्षेत्र में कई बड़े योजनाओं को सफलता से संचालन करने में भी अग्रणी रही है। सड़क सुरक्षा की बात हो, प्लास्टिक मुक्त की बात हो, बाल विवाह ,दहेज प्रथा , नशा उन्मूलन हर तरह की अभियान को व्यापक स्तर पर जागरूकता लाने का काम हमने किया है।

जिला अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने कहा
कि कोरोना काल में भी 2020 जब पहली लहर अपने चरम पर थी उस समय भी हमारी टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना गांव गांव, हर वार्ड, हर मोहल्ला पहुंचकर वैसे परिवार जिनकी आमदनी समाप्त हो गई थी स्थिति भयावह थी उन्हें हर सप्ताह जरूरत के राशन उपलब्ध कराना, कोरोना से बचने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता सभाओं का आयोजन करना, मास्क, सेनिटाइजर व्यापक स्तर पर वितरण किया गया। सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस का भी हमने ख्याल रखा।

वहीं 2021 में जब दूसरी लहर आई जो की पहली लहर से भी भयावह थी उस समय भी जागरूकता के साथ साथ गरीब लोगों के लिए राशन उपलब्ध कराने समेत ऑक्सीजन की उपलब्धता में भी हमने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

साथ हीं सबसे पहले हमारी संगठन ने हीं गांव बचाओ अभियान की शुरुआत की हमने हर एक प्रखंड में कोरोना से बचाव के लिए दवा, मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि को मिलाकर कोरोना रक्षा किट तैयार किया जो पंचायत स्तर पर हमने उपलब्ध कराया। हम आने वाले सालों में भी जन-जन की आवाज बनने की भरपूर कोशिश करेंगे।

व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार जमनानी ने कहा
कि दरभंगा शहर में रक्तदान के क्षेत्र में भी हम सब से अग्रणी संस्था में से एक हैं पिछले कई वर्षों में दिन हो या रात हमारी संगठन ने अलग से रक्तदान समूह बनाकर पीड़ित लोगों को रक्त उपलब्ध कराया है ।आने वाले समय में भोजन बैंक की स्थापना हमारे मुख्य उद्देश्य में से एक है। हम पूरी ईमानदारी से कोशिश कर रहे हैं ।

स्थापना दिवस समारोह इस पावन अवसर पर संगठन की ओर से कुशेश्वरस्थान के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार राय, विश्वनाथ साफी, बब्लू चौधरी, डॉ. राकेश कुमार इत्यादि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase