spot_img

कभी दरभंगा के थे सांसद अब Tmc ने बनाया कीर्ति आजाद को गोवा का प्रभारी

spot_img
- Advertisement -

क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति झा आजाद को तृणमूल कांग्रेस ने गोवा राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को इस संबंध में एक बयान जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद को गोवा का नया पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा के बेटे कीर्ति झा को गोवा प्रभारी नियुक्त करने की जानकारी तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी दी गई है। इसमें लिखा है कि क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति झा आजाद को गोवा का प्रभारी पार्टी ने नियुक्त किया है। उन्हें बेहतर भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कीर्ति आजाद के पिता कांग्रेस नेता थे लेकिन आजाद ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। वह दरभंगा के सांसद भी रहे हैं। हालांकि 23 नवंबर 2021 को वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद से ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कयास लगाए जा रहा थे।

- Advertisement -

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान गोवा में तृणमूल कांग्रेस की करारी शिकस्त हुई थी। 40 सदस्यीय विधान सभा वाले राज्य में तृणमूल ने एमजीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन तृणमूल को एक भी सीट नहीं मिली थी। हालांकि एनजीपी के विधायकों के समर्थन से ही भाजपा ने गोवा में सरकार बनाई है जिसकी वजह से तृणमूल पर भाजपा से मिलीभगत के आरोप लगे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase