spot_img

अब सरकारी कर्मचारी शराब के ठेके खोलेंगे और दुकानों पर बैठकर लोगों को बेचेंगे शराब…वाह रे! हिंदुस्तान

spot_img
- Advertisement -

राजस्थान में पहली बार ऐसा हो रहा है जब सरकारी कर्मचारी शराब की दुकानों पर शराब बेचते नजर आएंगे। शराब की दुकानें नीलामी में नहीं उठने के बाद अब आबकारी विभाग ने खुद इनका संचालन करने का निर्णय किया है। पहली बार ऐसा होगा जब सरकारी कर्मचारी शराब के ठेके खोलेंगे और वहां बैठकर लोगों को शराब बेचेंगे।

- Advertisement -

इसके लिए 318 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जयपुर में 97 खाली दुकानों को राजस्थान स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन (आरएसबीसीएल), गंगानगर शुगर मिल (जीएसएम) और राजस्थान पर्यटन निगम (आरटीडीसी) को दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम निर्धारित की गई है। शराब ठेकेदारों की मनमानी और पूल बनाने के कारण जयपुर में शराब की 25 फीसदी दुकानें इस बार नीलामी में नहीं उठी है।

- Advertisement -

आबकारी विभाग ने मार्च और अप्रैल में शराब की दुकानों के लाइसेंस देने के लिए ऑनलाइन बिडिंग करवाई थी। चार बार करवाई गई इस बिडिंग में जयपुर जिले की करीब 292 दुकानें तो शराब ठेकेदारों ने उठा ली, लेकिन अभी भी 110 दुकानें ऐसी है, जिन्हें ठेकेदारों ने नीलामी में उठाया ही नहीं। इसके पीछे कारण क्षेत्र में अपनी मोनोपॉली रखना है। यही कारण है कि इस बार जयपुर में 404 में से 110 दुकानें अब तक नहीं उठी है। इसमें 97 दुकानें तो जयपुर शहर के नगर निगम की सीमा में आती है, जबकि 13 दुकानें ग्रामीण अंचलों की है।

- Advertisement -

इस बार ठेकेदारों ने दुकानें कम उठाई तो शहर में दुकानें भी दूर-दूर एरिया में खुली है। इस कारण शराब एमआरपी से ज्यादा दाम पर बेच कर ठेकेदार मुनाफा कमा रहे हैं। दुकानें नीलामी में नहीं उठने से राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए विभाग ने अब अपने स्तर पर दुकानें चलाने का फैसला किया है।

जयपुर में इन 97 दुकानों को चलाने के लिए आबकारी विभाग ने अपने अधीन आने वाले जीएसएम और आरएसबीसीएल के 318 कर्मचारियों का चयन किया है। ये कर्मचारी इन दुकानों का संचालन करेंगे और शराब बेचेंगे। कुछ दुकानें आरटीडीसी को भी देने का ऑफर दिया जाएगा, ताकि आरटीडीसी की ओर से भी दुकानें संचालित करके शराब बेची जाए। वर्तमान में जयपुर में कुछ दुकानें आरटीडीसी चला रही है।

राजस्थान लिकर एसोशिएशन के जुगल मेवाड़ा का कहना है कि सरकार की नीतियों और आबकारी की कठिन शर्तों के कारण दुकानों की नीलामी में ठेकेदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase