spot_img

तेजस्वी यादव के करीबी राजद नेता डॉ. राम इकबाल यादव की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां गुरुवार देर रात एक मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने राजद नेता और तेजस्वी यादव के बेहद करीबी सारण प्रमंडल की RJD छात्र इकाई के अध्यक्ष डॉ. राम इकबाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

इस घटना के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर नीतीश कुमार सरकार से सवाल उठाया है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों ने शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे आरजेडी नेता और तेजस्‍वी यादव के करीबी राम इकबाल यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में राजद नेता की मौके पर ही मौत हो गई थी।

- Advertisement -

घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के राजघाट गांव स्थित घर के पास ही हुई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में कई गोलियां लगने से राजद नेता की मौके पर ही मौत हो गई। वे सारण प्रमंडल की छात्र इकाई के अध्यक्ष थे। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उनका नजदीकी रिश्‍ता बताया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Government Scheme: सरकार की नई ‘जन धन कल्याण योजना’ से पाएं सीधे आर्थिक लाभ, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

स्थानीय लोग नेता को हथुआ सदर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद मृतक नेता के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोपालगंज-पटना मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने करीब चार घंटे तक पुलिस को अस्पताल में घुसने नहीं दिया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को समझाने में सफलता मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

रात के वक्‍त अपराधी उनका इंतजार उनके घर के पास ही कर रहे थे। एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौटकर जैसे ही वे अपने घर के पास पहुंचे, अपराधियों ने उनको निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जब उन्‍हें यकीन हो गया कि राजद नेता को गोलियां लग गई हैं और उनका बचना अब मुश्‍क‍िल है, तो अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

मृतक के परिजन अभिनव राजा ने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने यादव पर नजदीक से गोली चलाई और फरार हो गए। यादव के शरीर में तीन गोलियां लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाली कारतूस बरामद किया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे की वजह राजनीतिक रंजिश या किसी से निजी दुश्मनी बताई जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...