spot_img

नूपुर शर्मा को धमकी देने वाला अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह का खादिम, हिस्ट्रीशीटर-नशेबाज Salman Chishti गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

अजमेर से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां,पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ वीडियो जारी कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दरगाह थाने के हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती को देर रात गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने इसकी पुष्टि की है।

- Advertisement -

चिश्ती को देर रात दरगाह इलाके से गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। चिश्ती दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, फायरिंग, मारपीट व धमकी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। नूपुर शर्मा को धमकी देने वाला अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह का खादिम, हिस्ट्रीशीटर-नशेबाज Salman Chishti गिरफ्तार

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में खादिम और दरगाह थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती ने धमकी दी थी कि शर्मा का सिर काट कर लाने वाले को वह अपना मकान और जायदाद दे देगा। उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने दरगाह थाने में आरोपित सलमान चिश्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि दरगाह का खादिम सैयद सलमान चिश्ती नशे का आदी है। उसने नूपुर शर्मा को धमकी देने वीडियो यूट्यूब पर भी डाला था और दरगाह क्षेत्र के अपने परिचितों के वाट्सएप ग्रुप में भी वीडियो वायरल किया था। वीडियो मामले में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीओ संदीप सारस्वत ने बताया
कि सलमान चिश्ती के खिलाफ विभिन्न थानों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, फायरिंग और मारपीट के 15 मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने सलमान की आपराधिक प्रवृत्ति के मद्देनजर धारा 110 की कार्रवाई के लिए एडीएम कोर्ट में इस्तगासा पेश किया था जो अभी भी विचाराधीन है। सलमान पिछले सात वर्षों के दौरान आठ बार धारा 110, 107, 151, 116 और 108 के तहत एडीएम कोर्ट से पाबंद कराया जा चुका है।

सलमान चिश्ती को उसकी मां की शिकायत पर गत दिनों दरगाह थाना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। सलमान पर मां को डरा-धमकाकर मकान से बेदखल करने की कोशिश का आरोप है।

हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती ने वीडियो जारी कर खुलेआम नूपुर शर्मा को मारने की धमकी दी। मारने वाले को इनाम के तौर पर घर देने का भी ऐलान किया। सलमान ने यह भी कहा कि यह मुल्क पहले जैसा नहीं रहा। 04 जुलाई को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

अंजुमन सैयदजादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने कहा कि सलमान चिश्ती के विवादित वीडियो को दरगाह से जोड़ कर नहीं देखा जाए। सलमान चिश्ती ने अपने घर से वह बयान जारी किया है और वह खुद कह रहा है कि वह हिस्ट्रीशीटर है। अंजुमन सलमान के इस कृत्य की कड़ी निंदा करती है। ख्वाजा साहब की दरगाह सांप्रदायिक सौहार्द्र का प्रतीक है और सूफीवाद का बड़ा केंद्र है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Biroul News बिरौल में हद पार! CO से अभद्रता, चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश – सरकारी काम में बाधा, हाईप्रोफाइल FIR

Darbhanga Biroul News: दरभंगा के बिरौल अंचल कार्यालय में सरकारी काम में बाधा डालने और अंचलाधिकारी सरिता रानी से अभद्रता करने के आरोप में पूर्व प्रखंड प्रमुख हरेराम आचार्य पर FIR दर्ज #DarbhangaBiroulNews,#HareRamAcharyaFIR,#BiharPolice

दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला बलान नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र पिंकेश कुमार की मौत हो गई। भैंस चराकर लौटते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ, जिससे गांव मे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#KamalaBalanRiver

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital