Pooja Chatterjee और लोकप्रिय गायिका अनुपमा यादव की आवाज में सजा नया लोकगीत संगीत प्रेमियों के बीच आ गया है। इंडियन आइडल सीजन-3 की फाइनलिस्ट रहीं पूजा चटर्जी ने अपने इस पहले भोजपुरी छठ गीत के जरिए एक नया सफर शुरू किया है। इस गाने के आने से उनके फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और छठी मईया की महिमा का गुणगान करता यह गीत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

खास अंदाज में सजा है नया छठ गीत
इस शानदार गीत के बोल जाने-माने गीतकार विनय बिहारी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत मास्टर प्रिंस ने तैयार किया है। गाने का वीडियो ‘अनुपमा यादव ऑफिशियल’ नामक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। खास बात यह है कि गीत लिखने वाले विनय बिहारी ने इस वीडियो एल्बम में अभिनय भी किया है। विनय बिहारी के लिखे गीयों को पहले भी कई दिग्गज कलाकार अपनी आवाज दे चुके हैं और अब इस नए प्रोजेक्ट से लोगों की उम्मीदें काफी जुड़ी हुई हैं।

परिवार और लोक परंपरा की अनूठी कहानी
‘आईल बा छठ’ गीत की कहानी पारिवारिक रिश्तों और लोक आस्था के इर्द-गिर्द घूमती है। वीडियो में दिखाया गया है कि शादी के बाद बड़ी बहन पहली बार अपने मायके लौटती है और परिवार के साथ मिलकर महापर्व मनाती है। इस दौरान छोटी बहन उसे छठ पूजा की विधि और परंपरा सिखाती नजर आती है। वीडियो में खुद पूजा चटर्जी बड़ी बहन की भूमिका निभाती दिख रही हैं।
छठी मैया के प्रति मेरी आस्था हमेशा से रही है और उनके लिए गीत गाना मेरा लंबे समय से सपना था जो अब पूरा हुआ है।
गायन के इस सफर पर बात करते हुए कलाकारों ने इसे अपनी संस्कृति और बहनों के प्रेम की सच्ची अभिव्यक्ति बताया है। आने वाले दिनों में यह गीत लोक पर्व के माहौल में और अधिक रंग जमाने के लिए तैयार है।







