spot_img

दरभंगा में उत्तर बिहार का पहला आधुनिक डिजाइन, बेहतरीन लुक वाला टाऊनशिप वीणा वाटिका का भव्य और शानदार श्रीगणेश

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा में उत्तर बिहार का पहला आधुनिक डिजाइन, बेहतरीन लुक वाला टाऊनशिप वीणा वाटिका का भव्य और शानदार श्रीगणेश
दरभंगा में उत्तर बिहार का पहला आधुनिक डिजाइन, बेहतरीन लुक वाला टाऊनशिप वीणा वाटिका का भव्य और शानदार श्रीगणेश

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो के लिए आशीष सिंह की रिपोर्ट। एयरपोर्ट के आने के बाद दरभंगा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसी के बगल में दिल्ली मोड़ पर नॉर्थ बिहार का पहला टाऊनशिप वीणा वाटिका की आज (The grand and spectacular start of Veena Vatika) शुरुआत हुई।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

दरभंगा में पहली बार पांच सौ से अधिक फ्लैट
किसी सोसाइटी में बन रहे हैं। रेरा से मान्यता प्राप्त वीणा वाटिका एक विश्वस्तरीय टाऊनशिप बनने जा रहा है। इस सोसाइटी में आधे से अधिक जगह में लोगों के लिए सुविधाओं को स्थान दिया गया है। इससे खुली हवा के बीच, शांत एवं मनोरम वातावरण का अहसास यहां रहने वालों को मिलेगा।

- Advertisement -

आज दिन के ग्यारह बजे इसके चेयरमैन कृष्ण कांत ठाकुर ने विधि विधान से भूमि पूजन किया। दिन भर हजारों लोगों का आगमन होता रहा। खरीदने वालों के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए थे जहां लोगों की भीड़ बुकिंग एवं अन्य जानकारियां देर रात तक एकत्र करने में लगी हुई थी। इस सोसाइटी में बच्चों के लिए इंडोर एवं आउटडोर खेल की व्यवस्था रहेगी। बुजुर्गों के मनोरंजन एवं स्वास्थ्य को देखते हुए विशेष लॉन, योगा सेंटर एवं अन्य कई सुविधाओं का समावेश किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से यह सोसाइटी रहने वालों के लिए महफूज जगह होगी।

- Advertisement -

वीणा वाटिका के शुभारंभ मौके पर मौजूद डायरेक्टर सुमन ठाकुर,बद्री पूर्वे, कृष्ण कांत ठाकुर 

यहां रहने वालों को पार्टी और मीटिंग हॉल के साथ ही टेरेस गार्डेन एवं स्वीमिंग पूल, स्काई वाक, मेडिटेशन हॉल, एटीएम, दुकान के साथ सत्तर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सोसाइटी का अपना एम्बुलेंस होगा जिससे आपात स्थिति में उपयोग किया जा सकता है।

इसके डायरेक्टर सुमन ठाकुर ने बताया कि हमारा मकसद लोगों को एक विश्वस्तरीय एवं विश्वसनीय आशियाना उपलब्ध कराना है वो भी उनके बजट में। इस अवसर पर बद्री पूर्वे ने कहा कि दरभंगा के लोगों के लिए सभी मुख्य जगहों से नजदीक यह सोसाइटी मिथिला के लिए गर्व की बात है।

दरभंगा में भी अब बड़े शहरों की तर्ज पर
अपार्टमेंट बन रहे हैं पर वीणा वाटिका ऐसी पहली सोसाइटी होगी। जहां लोगों को हर सुविधाएं मेट्रो सिटी की तर्ज पर मिलेगा। मिथिला में गुणवत्ता एवं आधुनिकीकरण का समावेश पहली बार लोगों को देखने को मिलेगा। यही कारण है कि यह सोसाइटी अभी से लोगों की पसंद बन गया है। हर जगह इसके चर्चे हो रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar