spot_img

शराब लदा 4 चक्का वाहन ने महिला को कुचला, मौत पर बवाल, जमकर हंगामा

spot_img
- Advertisement -

किशनगंज से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां एक शराब लदी चार चक्का वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं,आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में डॉक्टर न होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड परिसर के पास शनिवार के दिन एलआरपी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रही दो महिला जख्मी हो गई। इसे स्थानीय पुलिस ने इलाज के लिए बहादुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज लाया।जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में डॉक्टर न होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

- Advertisement -

दुर्घटना में सवार महिला हैरानी खातून एवं अकलेमा दोनों को गम्भीर स्थिति में पुलिस जीप से किशनगंज बेहतर इलाज के लिए भेजा गया था, जहां इलाज के क्रम में एक महिला हैरानी खातून की मौत हो गई। दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी के भीतर एक बियर की बोतल बरामद की गयी है। जहां पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मौके पर पहुंचे बहादुरगंज थानाध्यक्ष चितरंजन यादव ने सदर अस्पताल किशनगंज में जुटी भीड़ को समझा बुझाकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिजवाना तबस्सुम ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से अस्पताल परिसर में चिकित्सक न होने की बात पूरी तरह निराधार है। मौके पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल महिलाओं का प्राथमिक इलाज कर उन्हें किशनगंज भेजा है। वहीं घटना की सूचना पर बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Railway Ticket Checking: बेटिकट फंसे मुसाफ़िर! मालदा मंडल ने बिना टिकट यात्रियों से वसूले लाखों, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने!

Railway Ticket Checking: मालदा मंडल ने एक बड़ा अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसा है। इस विशेष जांच अभियान में रेलवे ने लाखों रुपये का जुर्मा

Bihar Land Disputes: राजस्व अधिकारियों के लिए बुरी खबर है! मनमानी ख़त्म! Bihar में लंबित मामलों में सरकार का अंतिम 15 दिन का...

Bihar Land Disputes : बिहार में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते थक चुके लोगों के लिए अच्छी खबर है, या यूं कहें कि अधिकारियों के लिए अब बुरी खबर आने वाली है!

Darbhanga News: कमतौल सशक्त स्थायी समिति चुनाव में तीन सदस्यों का निर्वाचन, जानें किसने मारी बाजी!

कमतौल चुनाव: दरभंगा के कमतौल नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों के लिए हुए चुनाव का परिणाम आ गया है। मंगलवार को हुए इस निर्वाचन में पार्षदों ने अप

Bihar IPS Transfer: PM Modi का बड़ा फैसला: बिहार के 6 IPS अधिकारी बने IG, मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति! देखें पूरी लिस्ट

बिहार IPS अधिकारी: पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है! केंद्र सरकार ने बिहार कैडर के छह IPS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्