spot_img

PFI कनेक्शन में पटना से भागकर लखनऊ में जा छुपा वकील नूरद्दीन गिरफ्तार, करता था PFI के सदस्यों की पैरवी

spot_img
- Advertisement -

खनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर पटना से जुड़ी आ रही है जहां पटना पुलिस की इनपुट पर शनिवार को यूपी एटीएस ने लखनऊ से नूरुद्दीन उर्फ जंगी को गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार के PFI कनेक्शन में लखनऊ से नूरुद्दीन उर्फ जंगी को गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस के इनपुट पर यूपी एटीएस ने नूरुद्दीन उर्फ जंगी को लखनऊ से गिरफ्तार कर पटना पुलिस को सौंप दिया है। पटना पुलिस नूरुद्दीन को तलाश रही थी। जानकारी के मुताबिक वह पटना से भागकर लखनऊ में छिप गया था। गिरफ्तार नूरुद्दीन पीएफआई के सदस्यों की कोर्ट में पैरवी करता था।

- Advertisement -

दावा किया जा रहा है कि बिहार के पीएफआई कनेक्शन सामने आने के बाद वह पटना से भाग लखनऊ में छिप गया था। पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई के आतंक की फैक्टरी के खुलासा हुआ था। इस टेरर मॉडयूल केस में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

- Advertisement -

इसी प्रकरण से जुड़ा नूरुद्दीन लखनऊ में छिपा हुआ था, जिसकी तलाश पटना पुलिस को दी। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई मुखबिर तंत्र और सर्विलांस सेल को लगाया गया था। तभी एक सूचना मिली कि नुरुद्दीन लखनऊ में छिपा हुआ है और पटना पुलिस ने यूपी एटीएस से मदद मांगी। जिसके बाद उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि नूरुद्दीन पेशे वकील है। वह पीएफआई के सदस्यों की मदद करता था। कानून कार्रवाई के बाद उसे पटना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पटना के फुलवारी शरीफ में PFI के आतंक की फैक्ट्री के खुलासे के बाद इसकी परतें खुलने लगी हैं। बिहार के बाद देश विरोधी गतिविधियों के तार अब पड़ोसी राज्यों से भी जुड़ने लगे हैं। NIA, ATS और पटना पुलिस की टीमें राज्य के विभिन्न इलाकों में PFI से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई हैं। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक शख्स को हिरासत में लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ जारी है।

PFI के सदस्यों की पैरवी करता था नूरुद्दीन

हिसासत में लिया गया शख्स पेशे से वकील है, जिसपर PFI के सदस्यों की मदद करने का आरोप है। आरोपी वकील फोन के माध्यम से पीएफआई के सदस्यों की मदद करता था। पटना पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से आरोपी वकील को हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे पटना पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews